Nana Patekar Net Worth in Indian Rupees: भारतीय सिनेमा के सबसे दमदार कलाकारों में शुमार नाना पाटेकर के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है. अपनी बेबाक आवाज, संवाद अदायगी और सहज अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले नाना पाटेकर 75 साल की उम्र में दुनिया से विदा हो गए. उनके जाने के बाद फैंस गमगीन हैं, वहीं लोग ये भी जानना चाहते हैं कि अपने लंबे करियर में नाना पाटेकर अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं. कभी महीने के महज 35 रुपये कमाने वाले नाना पाटेकर ने अपनी मेहनत के दम पर करीब 80 से 100 करोड़ रुपये तक का बड़ा साम्राज्य खड़ा किया था.

गोवा के अस्पताल में डॉक्टरों की 45 मिनट की कोशिश

नाना पाटेकर गोवा के दोना पावला स्थित अपने घर पर मौजूद थे. रात के समय वे अचानक घर में बेहोश पाए गए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके बाद रात करीब साढ़े 3 बजे उन्हें तुरंत दोना पावला के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं. अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने जानकारी दी कि नाना पाटेकर का निधन गंभीर कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की. करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया गया, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जैसे ही ये दुखद खबर सामने आई, सिनेमा जगत के तमाम सितारों में शोक की लहर दौड़ गई.

कभी 35 रुपये की कमाई, फिर करोड़ों का साम्राज्य

नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुआ था. आज वे भले ही करोड़ों रुपये की दौलत के मालिक रहे हों, लेकिन उनका शुरुआती जीवन बेहद संघर्ष भरा था. नाना काफी पढ़ेलिखे थे और उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया था. फिल्मों में कदम रखने से पहले वे एक जगह पार्टटाइम नौकरी करते थे, जहां उन्हें रोजाना सिर्फ 35 रुपये मिलते थे. तंगहाली के उस दौर में उन्होंने सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग पेंट करने और फिल्मों के पोस्टर बनाने तक का काम किया. लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी इसी कड़ी मेहनत के बल पर नाना पाटेकर अपने पीछे करीब 80 से 100 करोड़ रुपये की कुल नेटवर्थ छोड़ गए हैं. करोड़ों के मालिक होने के बाद भी उनका रहनसहन एकदम साधारण था. वे हमेशा चकाचौंध से दूर रहे और अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा सामाजिक कार्यों के लिए एनजीओ को दान करते रहे.

जब एक फिल्म के लिए मांगे रिकॉर्ड 1 करोड़ रुपये

नाना पाटेकर की गिनती उन गिनेचुने कलाकारों में होती थी, जिन्होंने कभी अपने काम और उसूलों से समझौता नहीं किया. आमतौर पर वे एक फिल्म के लिए लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये की फीस लेते थे. अभिनेता परेश रावल के अनुसार, नाना पाटेकर हिंदी सिनेमा के ऐसे पहले कैरेक्टर एक्टर बने थे, जिन्होंने एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये की मांग रखी थी और वो फीस हासिल भी की थी. हाल के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें फिल्म ‘ओ रोमियो’ के लिए करीब 4 करोड़ रुपये की फीस मिली थी. वहीं फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के लिए उन्होंने अपनी तय फीस का सिर्फ 20 फीसदी हिस्सा ही लिया था. ये बात बताती है कि वे पैसों से ज्यादा अच्छी कहानी को तवज्जो देते थे.

आखिरी समय तक परदे पर रहा अभिनय का जलवा

नाना पाटेकर ने साल 1978 में फिल्म ‘गमन’ से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी. इसके बाद 1986 में आई फिल्म ‘अंकुश’ ने उन्हें असली पहचान दिलाई. नाना ने हिंदी के साथ मराठी सिनेमा में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी. ‘परिंदा’ में गैंगस्टर का रोल हो, ‘प्रहार’, ‘तिरंगा’ और ‘क्रांतिवीर’ का एक्शन अवतार हो, या फिर ‘खामोशी’, ‘वेलकम’, ‘अब तक छप्पन’, ‘गुलामएमुस्तफा’, ‘नटसम्राट’, ‘शागिर्द’, ‘अपहरण’ और ‘वजूद’ जैसी फिल्में हों, उन्होंने हर किरदार में जान फूंक दी. साल 2025 में वे मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आए थे. इसके बाद शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ और अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ में भी उनका खास अंदाज देखने को मिला. नाना पाटेकर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी वो फिल्में हैं, जो हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगी.