Delhi Credit Card Fraud: दिल्ली के शहादरा साइबर थाना पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा से चल रहे क्रेडिट कार्ड ठगी गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आफताब अंसारी और अब्दुल मजीद के रूप में हुई है. आरोपी फेसबुक पर KYC अपडेट का विज्ञापन देते थे और फिर लोगों से ठगी किया करते थे.

इस मामले में पीड़ित तरनजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि HDFC बैंक अधिकारी बनकर ठगों ने KYC के नाम पर उनसे उनके क्रेडिट कार्ड की डिटेल ली और 1 लाख 40 हजार का सैमसंग फोन खरीद लिया. फोन की डिलीवरी धनबाद में हुई थी. शाहदरा पुलिस टीम ने झारखंड में 4 दिन तक कैंप किया और डिलीवरी का जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा. पकड़े गए आरोपियों में आफताब अंसारी B.Tech ग्रेजुएट है.
झारखंड के जामताड़ा के रहने वाले हैं आरोपी
आफताब अंसारी और अब्दुल माजिद दोनों झारखंड के जामताड़ा के बोरवा गांव के रहने वाले हैं. आरोपियों के पास से 3 मोबाइल बरामद हुए हैं. इन मोबाइल फोन में मामले से संबंधित व्हाट्सऐप चैट और अन्य डिजिटल सबूत मिले हैं, जिससे पुलिस आगे की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि ठगी करने के लिए ये आरोपी फेसबुक पर KYC अपडेट का विज्ञापन देते थे.
पुलिस को 50 लोगों से ठगी की आशंका
इसके बाद वीडियो कॉल पर कार्ड, CVV दिखवाते थे और स्क्रीन शेयर करवाकर OTP चुरा लेते थे. इसके बाद लोगों के कार्ड से महंगे फोन मंगवाकर सस्ते में बेच देते थे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि 50 से ज्यादा लोगों से ठगी की गई है. पीड़ितों की वास्तविक संख्या, ठगी की कुल रकम और अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच की जा रही है.
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. केवाईसी अपडेट या क्रेडिट कार्ड सत्यापन के नाम पर फोन अथवा वीडियो कॉल के जरिए किसी को भी कार्ड नंबर, सीवीवी, ओटीपी या पिन न बताने की अपील पुलिस की ओर से की गई है.



