IBPS Recruitment 2026: अगर आप भी में की तैयारी कर रहें हैं, तो ये खबर आपके लिए है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है। तो आज ही जाकर आवेदन करें। क्योंकि आवेदन की आखिरी डेट आज यानी 12 नवंबर 2026 को है। इच्छुक अभ्यर्थी IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की आखिरी तारीख कब है?

IBPS की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने, ऑनलाइन फीस जमा करने और आवेदन में जरूरी बदलाव करने के लिए 12 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है।

वहीं, भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालने की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू नवंबर 2026 में संभावित हैं।

किन पदों पर होगी उम्मीदवारों की नियुक्ति?

IBPS ने विज्ञापन संख्या IBPS/202627/06 के तहत तीन अलगअलग पदों पर नियमित भर्ती निकाली है। इन सभी पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मुंबई स्थित IBPS कार्यालय में की जाएगी।

भर्ती में सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर के लिए ग्रेड D और असिस्टेंट व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के लिए ग्रेड B निर्धारित किया गया है। हालांकि, आधिकारिक नोटिफिकेशन में पदों के नाम दिए गए हैं, लेकिन कुल रिक्तियों की संख्या स्पष्ट नहीं की गई है।

कौन कर सकता है इन पदों के लिए आवेदन?

1. सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर पद के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या आईटी में B.E. अथवा B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा Linux सर्वर एडमिनिस्ट्रेशन और नेटवर्क मैनेजमेंट में कम से कम तीन साल का अनुभव जरूरी है।

2. असिस्टेंट पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को एडवांस MS Excel की जानकारी और संबंधित काम में कम से कम दो साल का अनुभव भी होना चाहिए।

3. प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पद के लिए BSc IT, BCA, BSc कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर साइंस/आईटी में इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए भी संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव मांगा गया है।

कितनी मिलेगी हर महीने सैलरी?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन दिया जाएगा।

1. सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर पद के लिए शुरुआती मासिक भुगतान लगभग 73,020 रुपये निर्धारित है।

2. असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को करीब 54,210 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

सालाना CTC की बात करें तो सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर के लिए यह लगभग 14.09 लाख रुपये और बाकी दोनों पदों के लिए करीब 10.57 लाख रुपये है।

कैसे होगा उम्मीदवारों का सिलेक्शन?

IBPS भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा। इसमें आवेदन की स्क्रीनिंग, दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू शामिल हैं। ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा पूरी करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। गलत जवाब देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

चयनित उम्मीदवारों को मुंबई स्थित IBPS कार्यालय में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को दो साल का सर्विस बॉन्ड भी देना होगा।

कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट या दिए गए भर्ती पोर्टल पर जाएं।

2. Careers या Recruitment सेक्शन में Advertisement No. IBPS/202627/06 खोलें।

3. ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करके New Registration करें।

4. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।

5. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।

6. आवेदन फॉर्म में पर्सनल, एजुकेशनल और वर्क एक्सपीरियंस की जानकारी भरें।

7. फोटो, सिग्नेचर, लेफ्ट थंब इम्प्रेशन और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

8. 250 रुपये फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

9. आवेदन का प्रिंटआउट और पेमेंट रसीद अपने पास सुरक्षित रखें।