Aaj Ka Mausam: सितंबर महीने में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ा हुआ है. बारिश आसमान से आफत बनकर बरस रही है. पूर्वोत्तर असम से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैला कम दबाव का टर्फ अब विकराल हो चुका है, जिसके प्रभाव से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। देश के कई हिस्सों में कुदरत का भयंकर तांडव दिख सकता है. भारत मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी बारिश और आंधीतूफान की संभावना जताई है.

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को बारिश की वजह से कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया. इससे ट्रैफिक की भी समस्या देखने को मिली. वहीं आज भी दिल्ली में मध्यम बरसात होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. राज्य में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.
यूपी से लेकर झारखंड तक अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मॉनसूनी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई के क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक बारिश जारी रह सकती है. आज से से 8 सितंबर तक यूपी के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. बिहार में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है. आज उत्तर और पूर्वी बिहार के बड़े हिस्से में बारिश के आसार हैं. प्रदेश के 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज झारखंड के 16 जिलों में बारिशआंधाी का अलर्ट है.
इन राज्यों में भारी बारिश
पश्चिम बंगाल के जिलों में आज भारी बारिश और तेज हवाओं का असर दिख सकता है. पंजाब के कई जिलों में आज तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. हरियाणा के कई भागों में बारिशआंधी की चेतावनी जारी की गई है. राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, मंदसौर, नीमच और आगरमालवा में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?
आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल,उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, ऋषिकेश, रुद्र प्रयाग और बागेश्वर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, सोलन और मंडी में भारी बारिश हो सकती है. जम्मू कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.



