
Latur Crime News: लातूर l महाराष्ट्र के लातूर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक के साथ ऐसी बेरहमी की गई, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. एक यवुक को निवस्त्र कर बेल्ट से बर्बरता से पीटा गया. इतना ही नहीं इसके बाद युवक के प्राइवेट पार्ट्स पर पेट्रोल डाल दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
निवस्त्र कर युवक की बेल्ट से पिटाई
पूरा मामला एमआईडीसी पुलिस थाने इलाके का बताया जा रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जहाँ कुछ युवकों ने एक युवक के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दी. पहले तो उन्होंने पीड़ित युवक के कपड़े उतारे और फिर उसको पीटने लगे. उसे बेल्टों से खूब मारा गया. उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट्स पर पेट्रोल डाला गया. इतना ही नहीं उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.
प्राइवेट पर डाला गया पेट्रोल
दरअसल, यह घटना करीब दो महीने पहले की बताई जा रही है. जब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने लगा. वीडियो में देखा जा सकता कुछ बदमाश युवक के साथ बर्बरता करता नजर रहे हैं. युवक के कपड़े उतारकर उसे बेल्ट से और लात-घूंसे से मार रहे है.
पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है. पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है पीड़ित युवक की पहचान कर ली गई है. घटना के बाद से युवक कहीं चला गया था. न ही उसने पुलिस से शिकायत की थे. उसे पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है. उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.



