Ram Mandir Pujari Dress Code: राम मंदिर के सभी पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। अब पुजारियों के लिए पीतांबरी चौबंदी और धोतीसाफा पहनना अनिवार्य होगा। 2024 में पहली बार ड्रेस कोड का आदेश जारी हुआ था, लेकिन उसका सही से पालन नहीं किया जा रहा था। अब ड्रेस कोड के आदेश पर सख्ती बरती जाएगी।




