: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में चल रही 11,508 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में शिक्षामित्रों को आयु सीमा में छूट देने का फैसला लिया गया है। इसके तहत वे 60 साल की उम्र तक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद को निर्देश दिया है कि नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में 11,508 सहायक अध्यापकों के पदों पर चल रही चयन और नियुक्ति प्रक्रिया में इस छूट को शामिल किया जाए। इस फैसले से उन शिक्षामित्रों को राहत मिलेगी, जो उम्र सीमा के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर होने की आशंका में थे।

ये भी पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद फैसला

शिक्षामित्र पहले परिषदीय विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की तरह काम करते थे, लेकिन बाद में उन्हें शिक्षामित्र के पद पर कर दिया गया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे उनकी नियमित शिक्षक बनने की राह प्रभावित हुई। इससे पहले भी दो शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में शिक्षामित्रों को अतिरिक्त भारांक और आयु सीमा में छूट दी जा चुकी है।

वहीं, 69,000 शिक्षक भर्ती मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों को अगली चयन प्रक्रिया में एक और अवसर देने पर सरकार से विचार करने को कहा था। अब इसी क्रम में विभाग ने 11,508 सहायक अध्यापक भर्ती में आयु सीमा में छूट देने का निर्णय लिया है। इस फैसले से उन शिक्षामित्रों को दोबारा शिक्षक बनने का अवसर मिल सकेगा, जो लंबे समय से इस प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें