Himachal Se: Astrology: राशिचक्र की कुछ राशियों को बेहद भावुक और संवेदनशील माना जाता है। ये राशियां दिल की अच्छी होती हैं लेकिन दूसरों की बातों का बुरा इनको बहुत जल्दी लग जाता है। इसी वजह से ये आपको समाज से कटेकटे भी दिख सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

कर्क राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं जो जल तत्व के भी कारक हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यही वजह है कि जिस तरह समुद्र में लहरें उफान खाती रहती हैं उसी तरह इस राशि के लोगों के मन में भी भावनाएं उफान खाती हैं। अत्यधिक इमोशनल होने के कारण इस राशि के लड़कों को छोटीछोटी बातें भी बुरी लग सकती हैं। इसका एक कारण ये भी है कि कर्क राशि वाले किसी से भी बहुत जल्दी भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं, फिर अगर कोई इनके दिल को ठेस पहुंचाता है तो ये आहत भी बहुत जल्दी हो जाते हैं। लोगों का इनके प्रति रुखा व्यवहार भी इन्हें परेशान करता है। इनकी परेशानी का बड़ा कारण ये भी है कि किसी भी बात को ये मन में बिठाकर उसके बारे में घंटों तक सोचते रहते हैं।
वृश्चिक राशि
जल तत्व की वृश्चिक राशि के पुरुष जातक भी बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। इन्हें देखकर आपको लग सकता है कि ये बहुत गंभीर हैं लेकिन ऐसा होता नहीं है। नारियल की तरह ये बाहर से सख्त दिख सकते हैं लेकिन अंदर से बेहद कोमल होते हैं। प्यार और दोस्ती निभाने वाले इस राशि के जातक दूसरों से भी स्नेह की आशा करते हैं। ये लोग एक सीमित दायरे में रहते हैं और उन लोगों से ही मिलते जुलते हैं जो इन्हें समझते हैं, क्योंकि इनके दिल को भी ठेस बहुत जल्दी पहुंचती है। अगर कोई अनजान भी इनको लेकर गलत बात कह दे तो ये बहुत आहत हो जाते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोग दूसरों की देखरेख करने वाले और दयालु होते हैं। मीन राशि के लोग दूसरों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। हालांकि कई बार इनके सीधेपन का फायदा लोग उठाते हैं जिससे ये अंदर तक टूट जाते हैं। बहुत भावुक होने के कारण ये अपनी बातों को किसी से साझा भी नहीं कर पाते। इसलिए मीन राशि वाले भी दुनिया से दूर रहना पसंद करते हैं ताकि कोई इनके दिल को ठेस न पहुंचा सके। अक्सर ये उन लोगों के साथ ही रहना पसंद करते हैं जो इनको दिल से जानते हैं। संवदनाएं और भावुकता इनके अंदर कूटकूटकर भरी होती है।



