UP PCS Transfer List: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को अलगअलग जिलों और पदों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

ज्योति राय को आजमगढ़ मंडल भेजा गया
सूची के अनुसार ज्योति राय, जो बलरामपुर में अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात थीं, उन्हें अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संदीप केला, नगर मजिस्ट्रेट, बांदा को अपर जिलाधिकारी , बलरामपुर बनाया गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
दिनेश चन्द्र, जो बुलंदशहर में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थे, अब नगर मजिस्ट्रेट, बांदा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी तरह दिव्या ओझा, उपजिलाधिकारी, चंदौली को अपर जिलाधिकारी , बरेली के पद पर भेजा गया है।
प्रयागराज और गोरखपुर में भी बदलाव
विनय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज को अब नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं उत्कर्ष श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर को नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस तरह दोनों अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
निधि पाण्डेय को लखनऊ भेजा गया
तबादला सूची में निधि पाण्डेय का नाम भी शामिल है। वह वर्तमान में कम्प्यूटर, जन भवन के पद पर तैनात थीं। उन्हें अब उपजिलाधिकारी, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालना होगा।



