तीखा खाना भारतीय खानपान का एक अहम हिस्सा है. कई लोगों को खाने में मिर्च और मसाले पसंद होते हैं, क्योंकि इससे खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है. लाल मिर्च, हरी मिर्च और दूसरे मसालों का इस्तेमाल अलगअलग व्यंजनों में किया जाता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तीखे स्वाद के पीछे मुख्य रूप से कैप्साइसिन नामक तत्व होता है, जो मिर्च को तीखापन देता है. जब हम मिर्च खाते हैं, तो कैप्साइसिन शरीर में मौजूद कुछ रिसेप्टर्स को एक्टिव करता है, जिससे गर्मी और जलन जैसा एहसास हो सकता है. हर व्यक्ति का शरीर तीखे खाने को अलग तरह से प्रतिक्रिया देता है. कुछ लोगों को यह आसानी से पच जाता है, जबकि कुछ लोगों को परेशानी महसूस हो सकती है.

तीखा खाना किस तरह शरीर को प्रभावित करता है, यह इसकी मात्रा और व्यक्ति की पाचन क्षमता पर भी निर्भर कर सकता है. बहुत ज्यादा मिर्च या तीखे मसालों का सेवन करने से पेट और पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि तीखे खाने में मौजूद कैप्साइसिन और दूसरी चीजें शरीर पर किस तरह असर डाल सकती हैं. आइए जानते हैं तीखा खाना खाने से क्याक्या समस्याएं हो सकती हैं और इससे बचने के लिए क्या सावधानी बरतें.

तीखा खाना खाने से क्याक्या समस्याएं हो सकती हैं?

बहुत ज्यादा तीखा खाना खाने से सबसे पहले मुंह और गले में तेज जलन महसूस हो सकती है. कुछ लोगों को इसके बाद पेट में जलन, पेट दर्द या बेचैनी हो सकती है. तीखा खाना सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या को भी बढ़ा सकता है. ज्यादा मिर्च खाने से आंतों पर असर पड़ने के कारण कुछ लोगों को दस्त या पेट खराब होने की परेशानी हो सकती है.

अगर किसी व्यक्ति का पेट पहले से सेंसिटिव है, तो उसे ज्यादा तीखा खाना ज्यादा परेशान कर सकता है. हालांकि, हर व्यक्ति में इसका असर अलग हो सकता है. इसलिए अगर तीखा खाना खाने के बाद बारबार पेट या सीने में जलन, दस्त या दूसरी परेशानी होती है, तो मिर्च की मात्रा कम करना बेहतर है.

तीखा खाना है पसंद तो इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपको तीखा खाना पसंद है, तो मिर्च की मात्रा अपनी सहनशीलता के हिसाब से रखें. एक बार में बहुत ज्यादा तीखा खाना खाने से बचें, खासकर अगर इससे पेट या सीने में जलन होती है. हॉट सॉस और पैकेज्ड मसालों का इस्तेमाल कम करें, क्योंकि इनमें नमक और मिर्च की मात्रा ज्यादा हो सकती है.

अगर मिर्च खाने के बाद बारबार पेट दर्द, जलन, एसिड रिफ्लक्स या दस्त की समस्या होती है, तो तीखा खाना कम करें. परेशानी लगातार बनी रहे या ज्यादा बढ़ जाए, तो डॉक्टर से सलाह लें. तीखा खाना खाते समय पानी पीते रहें और बहुत ज्यादा मसालेदार चीजों को रोज की डाइट का हिस्सा बनाने से बचें.