Tuesday, February 10, 2026
Crime

पुलिस क्वार्टर का दरवाजा टूटते हीˌ उड़े सबके होश, फंदे पर झूलती मिली 27 साल की महिला कांस्टेबल

पुलिस क्वार्टर का दरवाजा टूटते हीˌ उड़े सबके होश, फंदे पर झूलती मिली 27 साल की महिला कांस्टेबल
पुलिस क्वार्टर का दरवाजा टूटते हीˌ उड़े सबके होश, फंदे पर झूलती मिली 27 साल की महिला कांस्टेबल

गुजरात के भरूच जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां रक्षक ही अपनी रक्षा नहीं कर सका। पुलिस हेडक्वार्टर में रहने वाली एक युवा महिला पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने सरकारी क्वार्टर में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित इलाके में हुई इस घटना ने पूरे विभाग में हड़कंप मचा दिया है।

भावनगर की रहने वाली थी प्रीति

मृतक महिला कांस्टेबल की पहचान प्रीति उदयसिंह परमार के रूप में हुई है। उनकी उम्र महज 27 साल थी। प्रीति मूल रूप से गुजरात के भावनगर की रहने वाली थीं। इतनी कम उम्र में उन्होंने मौत को गले क्यों लगाया, यह सवाल अभी हर किसी को परेशान कर रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के बड़े पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा शव

पुलिस की टीम जब प्रीति के क्वार्टर पर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भरूच सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही समय और कारणों का थोड़ा बहुत अंदाजा लग पाएगा।

दोस्तों और परिवार से पूछताछ शुरू

इस मामले में भरूच बी डिवीजन पुलिस ने आकस्मिक मौत का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस रहस्य को सुलझाने में जुट गई है। जांच अधिकारी मृतका के परिवार के लोगों और करीबी दोस्तों से पूछताछ कर रहे हैं। इसके अलावा, प्रीति के साथ ड्यूटी करने वाले सहकर्मियों से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह किसी मानसिक तनाव या परेशानी से गुजर रही थीं।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply