इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में चल रही बातचीत टूट गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है। वेंस ने कहा कि ईरान ने अमेरिकी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है और ‘हम वापस जा रहे’ हैं। इसी सप्ताह की शुरुआत में हुए युद्धविराम के बाद दोनों पक्ष शनिवार को इस्लामाबाद में मिले थे। हालांकि, लगभग 15 घंटे की मैराथन बैठक के बाद कोई समझौता नहीं हो पाया।
वेंस ने कहा कि ईरान को टहमने अपनी रेड लाइंस साफ कर दी हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। किन बातों पर हम उनकी बात मानने को तैयार हैं और किन बातों पर नहीं। हमने इसे जितना हो सका, उतना साफ-साफ बता दिया है। उन्होंने हमारी शर्तें नहीं मानने का फैसला किया है।’ अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत टूटने की वजह सामने आई है।
ईरान और अमेरिका के बीच किन मुद्दों पर बिगड़ी बात
1- ईरान का यूरेनियम संवर्धन और परमाणु कार्यक्रम
2- होर्मुज जलडमरूमध्य में 28 फरवरी से पहले की तरह शिपिंग
3- लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल का सैन्य अभियान
ईरान ने अमेरिका पर लगाया मांगें बढ़ाने का आरोप
ईरान की सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि इस्लामाबाद में बातचीत करने वाली टीमें टेक्स्ट के आदान-प्रदान करने के चरण में पहुंच गई थीं, उसी समय अमेरिकी वार्ता टीम ने और ज्यादा मांगें रख दीं। इस्लामाबाद में तस्नीम न्यूज के संवाददाता ने बताया कि ईरानी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों के बीच आमने-सामने की बातचीत के बाद दोनों पक्ष बातचीत के लिए एक सांझा ढांच तैयार करने के लिए टेक्स्ट के आदान-प्रदान के चरण तक पहुंच गए थे। लेकिन अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने अपनी बार-बार की अत्यधिक मांगों से प्रक्रिया में बाधा डाली है।
जेडी वेंस ने क्या कहा?
जेडी वेंस ने जब पूछा गया कि ईरान ने कौन सी शर्त मानने से इनकार किया है तो उन्होंने वे विस्तार में नहीं जाएंगे, लेकिन अमेरिका गारंटी चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “हमें पक्की जुबान चाहिए कि वे परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि ईरान ऐसे साधन भी हासिल करने की कोशिश नहीं करेगा, जिससे वह तेजी से परमाणु हथियार बना सके। यही अमेरिकी राष्ट्रपति का मुख्य लक्ष्य है और इस बातचीत के जरिए इसी को हासिल करने की कोशिश की गई है।



