Monday, April 6, 2026
Uncategorized

सुहागरात पर दुल्हन को बाहों में लेते ही खुल गई पोल, चिंघाड मार भागा दूल्हा!..

सुहागरात पर दुल्हन को बाहों में लेते ही खुल गई पोल, चिंघाड मार भागा दूल्हा!..

मैनपुरी। शादी के अरमान सजाए हुए एक दूल्हे का सपना उस वक्त चूर-चूर हो गया जब वह अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने वाला था। सुहागरात में जब दुल्हन की सच्चाई का पता चला तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। मामला यूपी के मैनपुरी जिले का है।

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में एक ऐसे हैरान करने वाले मामले ने लोगों को चौंका दिया है, जहां एक युवक को शादी की पहली रात को पता चला कि वह जिस महिला को अपनी दुल्हन बनाकर घर लाया है, वह मंगलामुखी (किन्नर) है। इस खुलासे के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं और परेशान युवक ने थाने में तहरीर देकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 25 मार्च को थाना बिछवां क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ बड़े धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी समारोह हंसी-खुशी के माहौल में पूरा हुआ। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अगले दिन जब युवक अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर घर लाया, तो घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे और खुशियां छाई हुई थीं। परिवार के सदस्य नवविवाहिता का स्वागत कर रहे थे।

पहली रात का चौंकाने वाला सच
सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन शादी के दो दिन बाद, यानी 28 मार्च को युवक को एक ऐसे सच का पता चला जिसने उसे हिलाकर रख दिया। उसे पता चला कि जिसे वह अपनी पत्नी के रूप में घर लाया है, वह वास्तव में एक मंगलामुखी है। यह जानकारी मिलते ही युवक और उसके परिजनों के होश उड़ गए। घर में खुशी का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

धोखाधड़ी का आरोप और पुलिस में शिकायत
परेशान युवक ने तत्काल अपने परिजनों को इस बारे में बताया। परिवार ने मिलकर इस मामले पर विचार किया और युवक ने थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। उसने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके ससुरालवालों ने उससे यह महत्वपूर्ण बात जानबूझकर छुपाई और धोखाधड़ी करके उसकी मंगलामुखी से शादी करा दी। युवक का कहना है कि शादी के समय या उससे पहले इस बारे में कोई भी जानकारी उसे या उसके परिवार को नहीं दी गई थी।

जेवर और नकदी लेकर मायके लौटी दुल्हन
युवक ने यह भी बताया कि पत्नी का जब सच सामने आया, तो वो अपने मायके लौट गई। वो अपने साथ शादी में मिले सारे जेवर और नकदी भी ले गई है। इस पूरी घटना से आहत युवक ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही जांच
थाना किशनी पुलिस ने युवक की तहरीर पर मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस धोखाधड़ी के इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। इस अनोखे मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply