Umarkhed Shiv Sena Worker Attack Case:  यवतमाल जिले के उमरखेड़ शहर में शिवसेना कार्यकर्ता रमेश गुलाब चव्हाण पर 16 जून को हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार मुख्य आरोपी को आखिरकार स्थानीय अपराध शाखा यवतमाल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 1 जुलाई को शेंबालपिंपरी क्षेत्र से उस समय दबोचा गया, जब वह फरार होने की तैयारी में था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परवेज उर्फ लाला खान सलीम खान उमरखेड़ तहसील में रोहीलीपुरा के निवासी आठवडी बाजार के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी को इस चर्चित मामले की जांच में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

उमरखेड़ शिवसेना कार्यकर्ता रमेश चव्हाण हमला कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, यवतमाल में सनसनी​
उमरखेड़ शिवसेना कार्यकर्ता रमेश चव्हाण हमला कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, यवतमाल में सनसनी​

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज बांडे, पुलिस उपनिरीक्षक अमोल राठोड, मुन्ना आडे, संतोष भोरगे, तेजाब रणखांब, सुभाष जाधव, कुणाल मुंडोकार, रमेश राठोड, सुनील पंडागले, रविंद्र शिरामे, राजेश जाधव ने की।

चाकू और रॉड से किया था हमला

के अनुसार, 16 जून की शाम करीब 7.40 बजे नगर परिषद के मुख्याधिकारी के शासकीय बंगले के पास रमेश गुलाब चव्हाण की मोटरसाइकिल रोककर उन पर चाकू और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

अगले दिन पीड़ित की शिकायत पर उमरखेड़ पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्थानीय अपराध शाखा सहित विभिन्न पुलिस टीमों ने जांच और तलाश अभियान शुरू किया।

5 आरोपी सामने आए

जांच के दौरान इस मामले में कुल पांच आरोपी सामने आए, जिनमें से दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी परवेज उर्फ लाला खान घटना के बाद से फरार था। इसी बीच 1 जुलाई को स्थानीय अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली कि परवेज शेंबालपिंपरी क्षेत्र में मौजूद है और वहां से भागने की फिराक में है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने शेंबालपिंपरीकलमनुरी मार्ग पर जाल बिछाया। संदिग्ध के दिखाई देते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे बिना किसी अप्रिय घटना के गिरफ्तार कर लिया।