
गोरखपुर में इंस्टाग्राम स्टार अंशिका सिंह के वसूली के खेल ने सबको हैरान कर दिया है। 7.5 हजार फॉलोअर्स वाली इस युवती ने फर्जी केस और धमकी के जरिए दारोगा समेत करीब 150 लोगों से रंगदारी वसूली। मामले में सोमवार को अंशिका सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
दरअसल, कैंट इलाके में मंगलवार की देर शाम रंगदारी के 50 हजार रुपये न देने पर युवक को गोली मारी गई थी। अस्पताल मैनेजर की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अंशिका सिंह को बुधवार को जेल भिजवा दिया। जांच में पता चला कि अंशिका सिंह फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर पहले भी मैनेजर से 12 हजार रुपये की वसूली कर चुकी थी। इसके बाद बर्थडे के दिन मंगलवार को फिर 50 हजार की डिमांड की। रुपये कम होने पर विवाद हो गया, जिसके बाद उसने पिस्टल से मैनेजर पर गोली दागी। वह बचने के लिए पीछे हटा तो उसके साथी के पेट में गोली लग गई। पुलिस के अनुसार, काले स्कार्पियो से चलने वाली अंशिका अब तक करीब 150 लोगों से इसी तरह से वसूली कर चुकी है। उधर, एम्स में भर्ती घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।
फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी
अस्पताल मैनेजर व जंगल सिकरी निवासी विशाल मिश्रा ने केस दर्ज कराया है। विशाल ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले अस्पताल पर अंशिका सिंह व बंटी वर्मा आए थे। इन्होंने बातचीत कर मेरा मोबाइल नंबर ले लिया था। कुछ दिनों बाद अंशिका फिर बंटी वर्मा के साथ आई। अस्पताल के बाहर बुलाकर पिस्टल दिखाते हुए फर्जी रेप केस में फंसाने की धमकी देते हुए 12 हजार रुपये वसूल लिए। लोकलज्जा के भय से विशाल ने उस समय कहीं शिकायत नहीं की। बुधवार को अंशिका का जन्मदिन था। वह घर के पास ही रहने वाले साथी अमिताभ और शैलेश निषाद के साथ करजहां में मौजूद था।
तभी अंशिका ने अपने मोबाइल नंबर से विशाल को फोन किया। उसने एक बार फिर धमकी दी और तत्काल 50 हजार रुपये लेकर मॉडल शॉप के पास बुलाया। विशाल के अनुसार, पूरे पैसे का इंतजाम नहीं हो पाया और 20 हजार रुपये लेकर वह अपने साथियों के साथ मॉडल शॉप के पास पहुंच गया। रुपये कम होने की बात सुनते ही अंशिका भड़क गई और पिस्टल निकालकर विशाल के सीने पर सटा दिया। विवाद के दौरान ही उसने गोली चलाई। विशाल बचने के लिए पीछे हटा तो गोली साथी अमिताभ के पेट में जा लगी। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी अंशिका को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। उसकी पूरी हिस्ट्री खंगाली जा रही है।



