
Ajinkya Rahane: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और केकेआर (KKR) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. पहले केकेआर ने अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और अंगकृष रघुवंशी के विस्फोटक अर्द्धशतक की बदौलत 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 220 रन बनाए, इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रयान रिकल्टन के तूफानी अर्द्धशतक की बदौलत 5 गेंद शेष रहते मैच को अपने नाम कर लिया.
मुंबई इंडियंस की जीत के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी न करने पर सवाल उठाए, जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी अब इस विवाद में कूद गया है और अजिंक्य रहाणे को करारा जवाब दिया है.
Ajinkya Rahane नही हैं कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी न करने से खुश
मुंबई इंडियंस के खिलाफ करारी हार के बाद अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने सवाल उठाया कि टीम और आईपीएल के सबसे महंगे ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने एक भी ओवर गेंदबाजी क्यों नहीं की. मैच के बाद रहाणे ने इशारों-इशारों में जिम्मेदारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर डालते हुए कहा कि इसका जवाब वही दे सकते हैं. अब इस पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्रतिक्रिया आई है और विवाद बढ़ता दिख रहा है.
गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने कैमरून ग्रीन पर जमकर पैसे लुटाए और 26.2 करोड़ रूपये देकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. अब पहले ही मैच में वो बल्ले से पूरी तरह से फ्लॉप रहे और सिर्फ 18 रन ही बना सके, वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 1 गेंद भी नही डाला, जो अजिंक्य रहाणे को पसंद नही आया था.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अजिंक्य रहाणे को दिया करारा जवाब
अजिंक्य रहाणे के इस बयान से कैमरून ग्रीन से ज्यादा मिर्ची क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लगी है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तुरंत ही इस पर पलटवार करते हुए अजिंक्य रहाणे को करारा जवाब दिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा कि
“कैमरन ग्रीन को लोअर बैक इंजरी है, जिसे मैनेज किया जा रहा है. इसी कारण उन्हें कुछ समय के लिए गेंदबाजी से दूर रखा गया है.”
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस विवाद पर आगे कहा कि
“ग्रीन भारत में अपनी गेंदबाजी लोड को धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं और करीब 10-12 दिनों में वापसी की उम्मीद है. इस बारे में केकेआर को पहले ही सूचित कर दिया गया था.”
ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।






