
Largest Silver Buyer: संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े आधिकारिक भंडार के साथ वैश्विक सोने के बाजार पर हावी है. लेकिन जैसे-जैसे सोने की कीमत बढ़ रही है और भू राजनीतिक अनिश्चितता गहरी हो रही है कई देश आर्थिक और रणनीतिक वजहों से चांदी का स्टॉक जमा कर रहे हैं. आइए जानते हैं कौन से देश चांदी में सबसे ज्यादा निवेश कर रहे हैं.
संयुक्त राज्य अमेरिका के पास लगभग 8133.5 टन सोना है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह विश्व स्तर पर सबसे बड़ा भंडार है और उसके विदेशी मुद्रा भंडार का 75% से ज्यादा है. सोना अमेरिकी वित्तीय सुरक्षा और वैश्विक विश्वास की रीढ़ बना हुआ है.
अगर चांदी की बात करें तो भारत दुनिया में चांदी का सबसे बड़ा फिजिकल आयातक बन गया है. 2025 में भारत ने लगभग 9.2 बिलियन डालर मूल्य की रिफाइंड चांदी का आयात किया. यह साल 10 साल 44% की भारी बढ़ोतरी है.
बढ़ती सोने की कीमतों ने घरों और निवेशकों को एक सस्ते विकल्प के रूप में चांदी की ओर धकेल दिया है. साथ ही मजबूत त्योहारी मांग और सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ईवी से जुड़ी विनिर्माण के तेजी से विस्तार ने भारत में चांदी की औद्योगिक खपत में काफी ज्यादा बढ़ोतरी की है.
घरेलू निर्माता की रक्षा करने और आयात पर ज्यादा निर्भरता को रोकने के लिए भारत सरकार ने 31 मार्च 2026 तक चांदी के आभूषणों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है.
चीन सबसे बड़ा आयातक नहीं है लेकिन यह दुनिया में चांदी का सबसे बड़ा औद्योगिक उपभोक्ता है. वैश्विक चांदी रिफायनिंग क्षमता का लगभग 35 से 45% नियंत्रित करने वाला चीन निर्यात नियमों को कड़ा कर चुका है. इसे सिर्फ 44 कंपनियों को ही चांदी निर्यात करने की अनुमति दी गई है।
रूस ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि की है कि वह सरकारी स्तर पर चांदी जमा कर रहा है. सोने के साथ-साथ चांदी का इस्तेमाल भी डी डॉलराइजेशन के एक टूल के तौर पर किया जा रहा है.






