देशभर में आज ईद उल अजहा यानी कि बकरीद काफी खुशी के साथ मनाया गया। हर साल इस त्योहार पर बकरों की कुर्बानी को लेकर एक बहस देखने मिलती है। मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग इसके पक्ष में होते है तो वहीं काफी लोग कुर्बानी के खिलाफ भी रहते है। अब इस मुद्दे पर एक्ट्रेस सारा खान ने भी अपनी राय रखी है।

‘बिदाई’ और ‘बिग बॉस’ से अपनी घर घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस काफी टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बकरीद पर कुर्बानी के बारे में अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि अल्लाह खून नहीं चाहते।
सारा खान का बकरीद पर बड़ा बयान
एक्ट्रेस सारा खान इस मामले में अपनी बात इंस्टाग्राम पर रखती नजर आई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें लिखा था कि ‘ईदउलअजहा सिर्फ खुशी मनाने, नए कपड़े पहनने, स्वादिष्ट खाने या रस्में निभाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सच्ची आस्था और समर्पण का प्रतीक है। पैगंबर इब्राहिम की कहानी हमें सिखाती है कि ईश्वर पर अटूट विश्वास क्या होता है — साफ नीयत, पवित्र दिल और अपनी सबसे प्यारी चीज़ को भी अल्लाह की राह में कुर्बान करने का साहस। अल्लाह को न मांस चाहिए और न खून, वह इंसान की नीयत, तकवा और इंसानियत को देखता है।’
भूखों को खाना खिलाने की गुजारिश
एक्ट्रेस ने आगे कहा ‘इस ईद हमें याद रखना चाहिए कि कुर्बानी का असली मतलब दया, शुक्रगुज़ारी, बांटने की भावना और जरूरतमंदों की मदद करना है। इस त्योहार को प्यार और करुणा के साथ मनाएं, भूखों को खाना खिलाएं, बेसहारा लोगों का सहारा बनें और खुद को एक बेहतर इंसान बनाने की कोशिश करें। दुआ है कि हम अपने अहंकार की कुर्बानी दें और हमारे दिल हमेशा इंसानियत और मोहब्बत से भरे रहें।’
एक्ट्रेस सारा खान ने पिछले साल दूसरी शादी की थी। उन्होंने दिसंबर 2025 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष पाठक के साथ सात फेरे लिए थे। बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस बिग बॉस में अली मर्चेंट के साथ साल 2010 में घर के अंदर शादी कर चुकी थी बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।



