
Bengaluru News: कभी-कभी ऐसे मामले सामने आते हैं जो लोगों को अंदर तक झकझोर देते हैं. बेंगलुरु से भी ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां पर एक आदमी ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, शिकायत में उसने कहा है कि उसकी पत्नी उसे उसे बार-बार अश्लील वीडियो भेजती थी और ऐसे काम करने के लिए मजबूर करती थी जो वह नहीं करना चाहता. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसने अपने ससुराल वालों पर भी शादीशुदा जिंदा में दखल देने का आरोप लगाया है.
क्या है मामला
नगरभावी के रहने वाले शिकायतकर्ता ने 31 साल की शिल्पा से बेंगलुरु में एक प्राइवेट जगह पर शादी की और बाद में जक्कुरु में एक विला में रहने लगा. उसने आरोप लगाया कि उसकी सास, आशा, ने घर में उसके आने-जाने पर रोक लगा दी थी. उसने कथित तौर पर उसे अपनी बेटी को छोड़ने के लिए उकसाया ताकि वह उसके लिए एक बेहतर आदमी ढूंढ सके. इसके अलावा उसे धमकाने के लिए लोगों को भेजा जाता था.
अमीर दोस्तों के साथ बिताती थी समय
आदमी ने दावा किया कि उसे इमोशनल परेशानी का सामना करना पड़ा, उसकी पत्नी कथित तौर पर उसकी फाइनेंशियल हालत का मजाक उड़ाती थी. साथ ही साथ अपनी लाइफस्टाइल को सपोर्ट करने की उसकी क्षमता से नाखुशी जताती थी. उसका ये भी आरोप है कि उसकी पत्नी अपने ‘अमीर’ दोस्तों के साथ समय बिताती थी और अक्सर पार्टी करने और शराब पीने वाली लाइफस्टाइल रखती थी.
अश्लील वीडियो भेजे जाते थे
उसने दावा किया कि उसने उसे बार-बार सेक्शुअल टॉर्चर किया, उसे अश्लील वीडियो भेजे और उस पर ऐसे काम करने का दबाव डाला. उसने उसे अपने एक दोस्त के साथ अतरंग संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और अपनी प्राइवेट लाइफ की डिटेल्स दूसरों के साथ शेयर करने पर जोर दिया. इसके अलावा, आदमी ने कहा कि उसकी पत्नी ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने की बात मानी है.
पहले भी उठा चुका है मामला
आदमी ने यह मामला दोनों के माता-पिता के सामने उठाया और 4 जुलाई, 2024 को फैमिली मीडिएशन हुआ. कथित तौर पर उसे 24 सितंबर, 2024 को घर से निकाल दिया गया, जबकि उसकी पत्नी को उसकी मां चेन्नई ले गई. पति को सिर्फ अपनी यूनिफॉर्म और लैपटॉप ले जाने की इजाजत दी गई. उसका आरोप है कि घर में रखा 1.87 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने (44 ग्राम का चोकर, 35 ग्राम की चेन, 18 ग्राम का ब्रेसलेट, 11 ग्राम की अंगूठी), पासपोर्ट, शिक्षा के प्रमाण-पत्र और दूसरे सामान रोक लिए गए हैं.




