शादी के बाद दुल्हन चली गई मायके, 7 महीने में ही हो गए जुड़वा बच्चे… फिर सामने आया ये झोल, पति के पैरों तले खिसकी जमीन

राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ इलाके में रिश्तों के कत्ल और धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है. यहां एक युवक के घर में शादी के सात महीने बाद जब जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ, तो उसे कुदरत का करिश्मा नहीं बल्कि अपनी बर्बादी का संकेत मिला. यह कहानी है एक लुटेरी दुल्हन की, जिसने तथ्य छिपाकर दूसरी शादी रचाई और फिर पति को चूना भी लगा गई.

पीड़ित युवक पचार गांव का रहने वाला है. उसने कोर्ट के जरिए दांतारामगढ़ थाने में अपनी पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. शिकायत के मुताबिक, ब्यावर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी विमला (नाम परिवर्तित) को अविवाहित बताकर पीड़ित के सामने पेश किया. 20 जनवरी 2025 को रिश्ता तय हुआ और 1 मार्च 2025 को जयपुर के एक सम्मेलन में धूमधाम से दोनों की शादी संपन्न हुई. यहां तक कि कानूनी तौर पर विवाह पंजीयन भी कराया गया.

शादी के बाद शुरू हुआ गहनों का खेल

शादी के महज 5-7 दिन बाद ही दुल्हन ने अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए. वह बार-बार मायके जाने की जिद करने लगी. परिवार को लगा कि नई बहू है, घर बदलने में समय लगेगा. लेकिन 20 जून को दुल्हन ने अपना सबसे बड़ा दांव खेला. वह पीहर में एक शादी समारोह का बहाना बनाकर ससुराल से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने अपने साथ ले गई और फिर वापस नहीं लौटी.

ये भी पढ़ें: तो जल जाएगी बहू, गृह प्रवेश से पहले सासू मां ने क्यों ली दुल्हन की अग्निपरीक्षा? दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलवाया

जुड़वा बच्चों ने खोल दी धोखे की परतें

मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब 16 अक्टूबर 2025 को श्रीदेवी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. शादी के सिर्फ सात महीने में बच्चों के जन्म ने पति के मन में शक का बीज बो दिया. जब पति ने अपने स्तर पर पड़ताल शुरू की, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसे पता चला कि जिसे वह अपनी पत्नी मान रहा था, उसकी पहली शादी साल 2016 में राजसमंद निवासी एक व्यक्ति से हो चुकी थी.

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित का आरोप है कि यह पूरी शादी एक सुनियोजित ठगी थी. ससुराल वालों ने तथ्य छिपाकर धोखा दिया और लाखों के जेवर हड़प लिए. पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. जांच की जा रही है कि इस खेल में और कौन-कौन शामिल है. फिलहाल, इलाके में इस शातिर दुल्हन के कारनामे की खूब चर्चा हो रही है.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।