
Relationship Tips: वैसे तो प्यार में आपको पार्टनर के रंग, हाइट, उम्र और उसके स्टेटस से कोई फर्क नहीं पड़ता। मगर जब बात पसंद की आती है तो लड़कियों को ज्यादातर लंबी हाईट वालें लड़के पसंद आते है। इसके पीछे की वजह भी बड़ी दिलचस्प है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। तो चलिए जानते है कि आखिर क्यों लड़कियों को लंबी हाइट वाले लड़के पसंद आते है।
हग करने के लिए: लड़कियों का मानना है कि लंबे हाइट वाले ब्वॉयफ्रैंड को हग करना कमाल की फीलिंग होती है। लंबी हाइट वाले लड़के जब अपनी गर्लफ्रैंड को हग करते हैं तो उनकी हार्टबीट लड़कियों को साफ सुनाई देती हैं, जोकि उनके सबसे अच्छी फीलिंग होती है।
पार्टनर की टी-शर्ट पहनना: लड़कियों के लिए अपने टॉल पार्टनर की टी-शर्ट आपकी क्यूट ड्रैस बन जाती है। हर लड़की अपने टॉल ब्वॉयफ्रैंड की टी-शर्ट पहनने का एक्सपीरियंस जरूर करना चाहती है।
घर के कामों में आसानी: लंबे ब्वॉयफ्रैंड घर के बल्ब आराम से बदल सकते हैं और किचन में ऊंचाई पर रखे डब्बे भी उतार कर दे सकते हैं। इसलिए लड़कियों को लंबे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं।
सुरक्षा की भावना के चलते: जब लड़की अपने लंबे ब्वॉयफ्रैंड के साथ होती है तो उसे अपने साथ एक बॉडीगार्ड का अहसास होता है। ऐसे में भला कौन लड़की नहीं चाहेगी कि उसका ब्वॉयफ्रैंड लंबी हाइट वाला हो।
बढ़ जाता है रोमांस: लंबी हाइट वाले लड़कों के साथ लड़कियों को रोमांस के कई मौके मिलते हैं। गर्लफ्रैंड के नाराज होने पर ब्वॉयफ्रैंड का उन्हें गोद में उठा लेना या उनका किसी बात को लेकर छेड़-छाड़ करना रिश्ते में रोमांस को बढ़ा देता है।
किस करना: छोटी हाइट की लड़कियां अपने टॉल ब्वॉयफ्रैंड को ‘किस’ करने के लिए अपने या उनके पंजों पर खड़ी हो जाती है। यह लड़कियों के लिए एक परफेक्ट मोमेंट होता है।



