पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या के मामले की जांच का नेतृत्व करने वाले NIA अधिकारी संदीप चौधरी को बड़ा सम्मान मिला है. उन्हें जांच के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक2026 से सम्मानित किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को इस साल के पदक विजेताओं की सूची जारी की, जिसमें संदीप चौधरी का नाम भी शामिल है.

संदीप चौधरी पहलगाम आतंकी हमले के मामले में मुख्य जांच अधिकारी रहे हैं. फिलहाल वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनात हैं. AGMUT कैडर के 2012 बैच के IPS अधिकारी संदीप चौधरी ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मूकश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की जांच का नेतृत्व किया था. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी.
हमले के तुरंत बाद NIA ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली थी. जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। एजेंसी ने लश्करएतैयबा के आतंकी हाफिज सईद और साजिद जट्ट समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की.
जम्मूकश्मीर में भी निभा चुके हैं अहम भूमिका
NIA में तैनाती से पहले संदीप चौधरी जम्मूकश्मीर के शोपियां, अनंतनाग और श्रीनगर में SSP के पद पर काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई बड़े आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया. जम्मूकश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियानों में उनकी भूमिका के लिए उन्हें नौ बार वीरता पदक भी मिल चुके हैं.
इसके अलावा उन्हें सेना प्रमुख, उत्तरी कमान के GOCinC, भारतीय वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान, CRPF, जम्मूकश्मीर पुलिस, BPR&D और NIA के महानिदेशकों की ओर से प्रशस्ति डिस्क से भी सम्मानित किया जा चुका है.
पहलगाम हमले की जांच जैसे संवेदनशील मामले में उनकी भूमिका के लिए मिला यह सम्मान उनके पेशेवर योगदान को रेखांकित करता है. इससे पहले भी आतंकवाद के खिलाफ अभियानों में उनके काम को कई स्तरों पर सराहा जा चुका है.



