दिल्ली के जंतरमंतर पर प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन में भाग लेने अभिजीत दिपके शनिवार की सुबह मुंबई से दिल्ली पहुंचे. उनके लोकेशन को पहले से ट्रैक कर रही दिल्ली पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से ही हिरासत में ले लिया है. दिल्ली पुलिस उन्हें हिरासत में लेने के लिए फ्लाइट में ही पहुंच गई. जहां से दिपके के अलावा सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया है.

दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई पर कॉकरोज जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है. पार्टी की ओर से कहा गया कि दिल्ली पुलिस ने लैंडिंग के वक्त फ्लाईट में घुसकर इन तीनों को अरेस्ट किया है. पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी का प्लान पहले से बना रखा था. इनका लक्ष्य था कि इस प्रदर्शन को कमजोर करने के लिए टॉप लीडर को अरेस्ट कर लिया जाए.

बिना शर्त रिहा करने की मांग

पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक शांति पूर्वक प्रदर्शन की कॉल की गई थी. बावजद इसके, पुलिस ने ये हरकत की है. पार्टी ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की भ्रत्सना करते हुए तीनों नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की है. उधर, इन तीनों की गिरफ्तारी की खबर से ही दिल्ली में माहौल गरमाने लगा है.

गिरफ्तारी पर क्या बोले दिपके?

दिल्ली पुलिस द्वारा फ्लाईट में घुसकर गिरफ्तारी पर सीजेपी चीफ अभिजीत दिपके ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दिल्ली पुलिस से कहा, “मैं खुद यहां गिरफ़्तार होने आया हूं, गिरफ़्तार करें.” हालांकि दिल्ली पुलिस ने उनसे कहा कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है. दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके से इस कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस कार्रवाई के दौरान अभिजीत दीपके फेसबुक पर लाइव थे.