DelhiNCR Rain: शुक्रवार सुबह से हुई तेज बारिश ने दिल्लीNCR की रफ्तार पूरी तरह थाम दी. दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया. कई प्रमुख सड़कें तालाब जैसी नजर आईं, अंडरपास पानी में डूब गए और जगहजगह लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. हजारों लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे. कई वाहन पानी में बंद हो गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार, 10 से 12 अगस्त तक रुकरुक कर तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है.

नोएडाग्रेटर नोएडा में अंडरपास पानी में डूबे
बारिश का सबसे ज्यादा असर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में देखने को मिला. सेक्टर21, सेक्टर95, मुख्य चौराहों और कई अंडरपासों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया. जलभराव के कारण कई कारें और दोपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए. नोएडा सेक्टर95 अंडरपास में एक एंबुलेंस पानी में फंस गई. पानी इतना ज्यादा था कि एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी.
सूचना मिलने पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और चालक, तकनीशियन समेत एंबुलेंस में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. बाद में एंबुलेंस को भी बाहर निकाल लिया गया. ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौर सिटी, परी चौक, नॉलेज पार्क, सूरजपुर, दादरी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी भारी जलभराव के कारण लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी.
दिल्ली की सड़कों पर लगा भीषण जाम
राजधानी दिल्ली में भी बारिश का असर साफ दिखाई दिया. मेहरौलीबदरपुर रोड, आईटीओ, वजीराबाद रोड, पटेल रोड, रोहतक रोड, शंकर रोड, कीर्ति नगर, दिल्लीजयपुर हाईवे, पीरागढ़ी और शाहीन बाग जैसे इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. पूर्वी दिल्ली के जीटी रोड, जीटीबी एन्क्लेव और दिलशाद गार्डन में भी वाहन रेंगते हुए नजर आए. वहीं रायसीना मार्ग, जनपथ और अशोक रोड समेत सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें पानी से भर गईं. खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों पर सबसे ज्यादा असर
बारिश का सबसे ज्यादा असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ा. स्कूलों की छुट्टी के समय कई इलाकों में सड़कें पानी से भर गईं, जिससे बच्चों को घर पहुंचने में काफी देर हुई. अस्पताल जाने वाले मरीज भी ट्रैफिक जाम और जलभराव में फंस गए. कई एंबुलेंसों की आवाजाही प्रभावित हुई. नौकरीपेशा लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा और कई लोग समय पर अपने दफ्तर नहीं पहुंच सके.
दुर्गा विहार में स्कूल के बाहर जलभराव
दिल्ली के दुर्गा विहार इलाके में भी बारिश के बाद गंभीर जलभराव देखने को मिला. स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है. एमसीडी स्कूल के बाहर पानी भरने से बच्चों और अभिभावकों को आनेजाने में काफी परेशानी हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आसपास स्थित मांसा देवी मंदिर जाने वाला रास्ता भी जलभराव से प्रभावित रहा.
पेड़ गिरने से घर में फंसीं 3 महिलाएं
वहीं दिल्ली में शुक्रवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के बीच फायर ब्रिगेड को देर रात 12 बजे से अब तक घर गिरने या मकानों के कुछ हिस्से ढहने की कुल 9 कॉल मिली हैं. वहीं, राजधानी के अलगअलग इलाकों से 16 पेड़ गिरने की भी सूचना मिली है. इनमें से एक घटना में पेड़ गिरने से तीन महिलाएं घर के अंदर फंस गई थीं, जिन्हें फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
गुरुग्राम में भी बिगड़े हालात
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी तेज बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया. ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही. डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत ने बताया कि डायल112 की टीमों को जलभराव और अन्य आपात स्थितियों के लिए तैयार रखा गया है. इसके अलावा करीब 100 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई है, ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
बारिश के दौरान कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. कुछ वीडियो में हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम दिखाई दिया, जहां ट्रक, कारें, ऑटो और बाइक धीरेधीरे आगे बढ़ते नजर आए. एक अन्य वीडियो में महामाया फ्लाईओवर के अंडरपास में पानी से घिरी एंबुलेंस दिखाई दी. वहीं सेंट्रल दिल्ली में तेज बहाव के साथ सड़कों पर पानी बहता नजर आया. कई जगह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी राहत कार्य में लगी दिखाई दीं.
IMD का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
भारतीय मौसम विभाग ने दिल्लीNCR के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना है. प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले इलाकों और अंडरपास से बचने, बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी है.
हर साल की तरह इस बार भी कुछ घंटों की बारिश ने दिल्लीNCR की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सड़कें पानी में डूब गईं, अंडरपास बंद हो गए, ट्रैफिक घंटों तक प्रभावित रहा और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.



