
Gorakhpur Crime News: गोरखपुर l पति-पत्नी का रिश्ता बेहद अनमोल रिश्ता है लेकिन उत्तरप्रदेश के गोरखपुर से ऐसा मामला सामने आया है. जिसमे पति पत्नी के इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. एक 25 साल की महिला ने अपने पति पर पीरियड्स में अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं.
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला शाहपुर थाना इलाके का है. पीड़िता महिला ने 22 सितंबर 2026 को शाहपुर थाने में पति, सास, ससुर, देवर और देवरानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने सभी पर शादी के बाद मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं.
शादी में 60 लाख रुपये हुए थे खर्च
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वह शाहपुर की रहने वाली हैं. उसके पति दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में असिस्टेंट इंजीनियर हैं. दोनों की शादी 9 दिसंबर 2022 को हुई थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शादी में करीब 60 लाख रुपये खर्च किये गए थे. जिमसे नकद, जेवर, परिवार के लिए गहने और घर-गृहस्थी का सारा सामान शामिल था.
एक करोड़ रुपये की मांग करते थे सास ससुर
शादी के बाद जैसे ही ससुराल गयी कुछ ही दिन में सबका व्यवहार बदले ने लगा. सभी दहेज़ के लिए ताना मारने लगे. ससुराल वाले एक करोड़ रुपये दहेज की मांग की करते थे. सास ससुर, देवर देवरानी हमेशा कहते रहते थे दिल्ली में एक करोड़ रुपये दहेज मिल रहा था, तुम्हारे चक्कर में नुकसान हो गया. वो लोग मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते थे.
पीरियड्स में शारीरिक संबंध बनाता था पति
वह परेशान होकर पति के साथ रहने दिल्ली चली गयी. उसे लगा सब ठीक हो जायेगा. पर पति भी परेशान करता था. वह गंदी फिल्में भी देखकर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था. पीरियड्स में शारीरिक संबंध बनाता था. मना करने पर मारपीट करता था.
महिला ने दर्ज कराई शिकायत
इनसब का विरोध करने पर सास ससुर ने सारे गहने कपड़े छिन लिए और कमरे में बंद कर दिया. जहाँ खाना तक नहीं दिया जाता था. 28 मार्च 2025 को उन्होंने मारपीट कर घर से भगा दिया. जिसके बाद इन सब से परेशान होकर 22 सितंबर 2026 को शाहपुर थाने में शिकयत दर्ज कराई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.



