एमजी मोटर भारत में इस हफ्ते अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी एमजी हेक्टर टोमहॉक को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस एसयूवी को एमजी अडैप्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसे इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में पेश किया जाएगा. इसमें 60 किलोवॉटघंटे की बैटरी मिल सकती है, जिससे फुल चार्ज पर करीब 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज मिलने की उम्मीद है. एसयूवी में 7 सीटों का विकल्प, पैनोरमिक सनरूफ, 12.8 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और लेवल2 एडीएएस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं.

60kWh बैटरी और 550Km तक रेंज

एमजी की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी हेक्टर टोमहॉक को 60 किलोवॉटघंटे की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है. कंपनी इसे फुल चार्ज करने के बाद करीब 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. इसमें सिंगल मोटर दिए जाने की उम्मीद है, जो 136 पीएस की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क दे सकती है. इस एसयूवी को एमजी अडैप्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसे इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में उतारा जाएगा.

The first creation of MG ADAPT is ready to take off.

Future ready. Made to disrupt.

Launching on 26.08.2026
PreReserve Now.#PlugIntoTheFuture #MGADAPT #MGMotorIndia #MorrisGaragesIndia pic.twitter.com/HyyW854RJ7

— Morris Garages India August 13, 2026

7 सीट और प्रीमियम फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो एमजी हेक्टर टोमहॉक के फ्रंट में सी आकार की एलईडी डीआरएल और एलईडी हेडलाइट दी जाएगी. इसमें एलईडी टेल लाइट, 7 सीटों का विकल्प, प्रीमियम इंटीरियर, रूफ रेल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा फ्लैट बोनट और बॉडी क्लैडिंग भी दी जा सकती है. एसयूवी के केबिन में 12.8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस चार्जर मिलने की उम्मीद है.

26 अगस्त को लॉन्च, इतनी हो सकती है कीमत

एमजी की ओर से नई एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। लॉन्च के बाद इसकी डिलीवरी भी तुरंत शुरू किए जाने की जानकारी दी गई है. हालांकि, इसकी कीमत की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी. उम्मीद है कि एमजी हेक्टर टोमहॉक को भारत में 18 से 20 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत के बीच पेश किया जा सकता है. एसयूवी में लेवल2 एडीएएस जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं.