:  बिग बॉस के दिवाली स्पेशल एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान अपने पिता सलीम खान का जिक्र सुनकर भावुक हो गए। सिंगर मोहित चौहान की एक खास पेशकश के दौरान सलमान की आंखें नम हो गईं। उनका यह अंदाज देखकर शो में मौजूद घरवाले भी हैरान रह गए।

 

Bhai loves Salim Sir endlessly.. as soon as he hears anything about his Dad, even his name, he gets tearyeyed.. The purest bond of respect, love, and emotion. Pure soul. 🥺❣️ #SalmanKhan #BiggBoss20 pic.twitter.com/hToEpdquMb

— Nav Kandola November 7, 2026

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान के बेहद करीब हैं। वह कई मौकों पर पिता के प्रति अपना प्यार और सम्मान जाहिर कर चुके हैं। इस साल फरवरी में जब सलीम खान की तबीयत खराब हुई थी, तब भी सलमान काफी चिंतित नजर आए थे। अब बिग बॉस के मंच पर एक बार फिर पिता का जिक्र आते ही वह खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए।

ये भी पढ़ें:

पिता की तारीफ सुनकर भावुक हुए सलमान

बिग बॉस 20 के दिवाली स्पेशल एपिसोड में इस बार संगीत की खास महफिल सजी। शो में मशहूर गायक मोहित चौहान पहुंचे थे। प्रोमो में मोहित चौहान को मंच पर गाना गाते और घरवालों से बातचीत करते देखा जा सकता है। इस दौरान मोहित ने सलमान खान से कहा कि वह उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन उनके पिता सलीम खान के तो उनसे भी बड़े फैन हैं। इसके बाद मोहित ने अपनी आवाज में ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है, मगर मैं कह नहीं सकता’ गाना सुनाया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। गाने और सलीम खान का जिक्र सुनकर सलमान खान की आंखें भर आईं। वह कुछ देर तक भावुक नजर आए। मंच पर मौजूद घरवाले भी सलमान के इस अंदाज को देखकर हैरान रह गए। दिवाली के खुशनुमा माहौल के बीच यह पल काफी भावुक कर देने वाला रहा।

ये भी पढ़ें:

पहले भी बिग बॉस के मंच पर भावुक हुए थे सलमान

ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान बिग बॉस के मंच पर भावुक हुए हों। पिछले साल दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद भी उन्हें उनकी याद में भावुक होते देखा गया था। सलमान धर्मेंद्र के बेहद करीब थे और उनके जाने से उन्हें गहरा दुख पहुंचा था। फिलहाल सामने आए प्रोमो में सलमान के भावुक होने की झलक ही दिखाई गई है। पूरे एपिसोड के प्रसारण के बाद ही पता चलेगा कि सलीम खान का जिक्र किस संदर्भ में हुआ और सलमान ने उस पल क्या कहा।

ये भी पढ़ें: