EPFO : हम जब नौकरी बदलते हैं, तो कई बार पुरानी कंपनी का पीएफ नई कंपनी के खाते से जोड़ना भूल जाते हैं. या फिर किसी तकनीकी वजह से ऐसा नहीं हो पाता. नतीजा यह होता है कि हमारी मेहनत की कमाई उन पुराने खातों में ही पड़ी रह जाती है, जिसे हम भूल भी जाते हैं.

आपकी इसी परेशानी को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए सरकार ने एक नया डिजिटल पोर्टल ईप्राप्ति तैयार किया है. यह पोर्टल पूरी तरह से आपके आधार कार्ड के जरिए काम करता है. इसकी मदद से आप न सिर्फ अपने पुराने और बंद पड़े पीएफ खातों को आसानी से ढूंढ सकते हैं, बल्कि उस पैसे को अपने मौजूदा चालू पीएफ खाते में जोड़ भी सकते हैं.

ये नया पोर्टल आपकी मदद कैसे करेगा?

इस नए सिस्टम को बहुत ही आसान बनाया गया है, ताकि आम नौकरीपेशा इंसान इसका इस्तेमाल कर सके. जब आप इस पोर्टल पर जाएंगे, तो यह आपके आधार की मदद से आपकी पहचान पक्की करेगा. जैसे ही आपका पुराना खाता खोज लिया जाएगा, आपके सामने दो रास्ते होंगे.

पहला आप उस पुराने पैसे को अपने अभी के चालू पीएफ खाते में ट्रांसफर कर लें, ताकि आपके रिटायरमेंट का सारा पैसा एक जगह सुरक्षित हो जाए. दूसरा अगर आपको पैसों की जरूरत है, तो आप उस फंड को निकालने का विकल्प भी चुन सकते हैं. यानी अब आपको अपने ही पैसों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

क्या बिना पुरानी जानकारी के भी फायदा मिलेगा?

आपके मन में यह सवाल आ सकता है कि अगर किसी को अपना पुराना पीएफ नंबर या कोई डिटेल याद ही न हो, तो क्या यह पोर्टल उसकी मदद करेगा? हाल ही में संसद में जब यह सवाल पूछा गया, तो केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने बात साफ कर दी.

उन्होंने बताया कि फिलहाल सरकार के पास ऐसा कोई प्लान नहीं है. इसका सीधा सा मतलब है कि अगर आप अपना पुराना पीएफ खोजना चाहते हैं, तो आपके पास अपने पुराने खाते की कोई न कोई जानकारी होनी चाहिए या फिर उसका आधार से लिंक होना बहुत जरूरी है.

कागजी झंझट खत्म, दलालों की होगी छुट्टी

इस नए डिजिटल तरीके का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पीएफ से जुड़े कागजी काम अब लगभग खत्म हो जाएंगे. पहले पीएफ खाते में केवाईसी अपडेट कराने में बहुत माथापच्ची होती थी, लेकिन अब आप ऑनलाइन ‘जॉइंट डिक्लेरेशन’ फॉर्म जमा कर सकेंगे.

इससे आपकी डिटेल का वेरिफिकेशन बहुत तेजी से होगा. चूंकि पूरा क्लेम प्रोसेस ऑनलाइन हो गया है, इसलिए इसमें पूरी पारदर्शिता रहेगी. अब क्लेम सेटलमेंट में किसी भी तरह की दलाली या बेवजह की देरी की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी.

पीएफ खाताधारकों के लिए एक और अच्छी खबर

पुराने खातों को जोड़ने की इस सुविधा के अलावा, पीएफ से जुड़े लोगों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है. ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 202526 के लिए तय किए गए 8.25% ब्याज का पैसा लोगों के पीएफ खातों में डालना शुरू कर दिया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह काम काफी तेजी से चल रहा है और बहुत से कर्मचारियों के मोबाइल पर ब्याज का पैसा जमा होने के मैसेज भी आने लगे हैं. आप भी अपनी पासबुक चेक कर सकते हैं.