Kasganj Dewar Bhabhi Suicide: 17 सितंबर 2026, उत्तरप्रदेश के कासगंज में देवर भाभी की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत देखने को मिला. देवर-भाभी ने एकसाथ नहर में कूदकर जान दी. दोनों की लाश घर से करीब 13 किमी दूर नहर से मिली है.

नहर में मिली देवर भाभी की लाश

पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है. मृतकों की पहचान मानौटा के रहने वाले कृष्णकांत (27) और उसके बड़े भाई पंकज की पत्नी प्रियंका के रूप में हुई. दोनों ने 9 दिन पहले घर से निकले थे और कॉल कर कहा था जान दे रहे हैं और अब दोनों की लाश मिली है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक़, प्रियंका BSc की पढ़ाई कर रही थी और उसने करीब चार साल पहले पंकज के साथ घर से भागकर लव मैरिज की थी. दोनों पानीपत में रहते थे. जहाँ पंकज कपड़ा गोदाम में काम करता है. दोनों की 4 साल की बेटी है. जबकि कृष्णकांत BSc करने के बाद पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था और वह गाँव में ही रहता है.

एक साल से चल रहा था देवर भाभी का अफेयर

कृष्णकांत अक्सर बड़े भाई से मिलने उनके घर जाया करता था. इसी बीच दोनों का अफेयर शुरू हो गया. करीब एक साल से अफेयर चल रहा था. 7 सितंबर को प्रियंका बिना किसी को बताये घर से निकल गयी. दुसरी तरफ कृष्णकांत भी घर से निकल गया.

दोनों ने कॉल कर कहा ढूंढने की जरुरत नही है. 8 सितंबर की तड़के करीब 3 बजे उन्होंने दुबारा कॉल किया और कहा कि नदरई स्थित हजारा नहर के पिकनिक पॉइंट के पास हैं और हम दोनों मरने जा रहे. कुछ देर बाद कृष्णकांत का मोबाइल बंद हो गया.

पुलिस जांच में जुटी

इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. जिसके बाद दोनों को ढूंढने की कोशिश की गयी लेकिन कुछ पता नहीं चला. वहीँ, अब गुरुवार को दोनों की लाश मिली है. आशंका जताई जा रही है दोनों ने आत्महत्या की है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हालाँकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.