Bullet Train Update: अगर आप लंबी दूरी के लिए ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है, जल्द ही भारतीय रेलवे हाई स्पीड रेल कनेक्टिविटी का विस्तार करने की योजना बना रहा है, जिसके तहत देश के कुछ बड़े शहरों के बीच 7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। इस व्यावस्था के चलते यात्री कम समय में अपने शहर पहुंच सकेंगे। आइए जानते हैं किनकिन शहरों के बीच हाई स्पीड बुलेट ट्रेन चलाई जाएंगी।

कॉरिडोर विकसित करने का उद्देश्य?
सरकार ने देश भर में करीब 4,000 किलोमीटर लंबाई के 7 नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का प्लान तैयार किया है, इसका मकसद बड़े शहरों के बीच सफर आसान बनाना, कनेक्टिविटी बेहतर करना, कारोबार को बढ़ावा देना है।
1. इन परियोजनाओं से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे तथा स्टील, सीमेंट व निर्माण उद्योगों को मजबूती मिलेगी।
2. सड़कों और सामान्य रेल मार्गों पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करना।
3. व्यापार, स्टार्टअप, आईटी सेक्टर, फार्मा और व्यावसायिक यात्राओं को तेज गति देना।
4. औद्योगिक केंद्रों को आपस में जोड़ना और पर्यटन तथा सप्लाई चेन को बेहतर बनाना।
इन 7 रुटों में चलाई जाएंगी हाईस्पीड ट्रेनें
दिल्लीवाराणसी
वर्तमान में दिल्ली से वाराणसी की ट्रेन से यात्रा करने में लगभग 11 से 12 घंटे का समय लगता है, जो बुलेट ट्रेन से घटकर सिर्फ 3 घंटे 50 मिनट हो जाएगा।
मुंबईपुणे
अभी मुंबई से पुणे ट्रेन या अन्य माध्यम से जाने में साढ़े 3 घंटे से अधिक का समय लगता है। बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद यह सफर सिर्फ 48 मिनट में पूरा हो जाएगा।
पुणेहैदराबाद
पुणे से हैदराबाद के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन से यात्रा का समय घटकर करीब 1 घंटा 55 मिनट रहने का अनुमान है।
हैदराबादबेंगलुरु
वर्तमान में सामान्य ट्रेनों से इस रूट पर लगभग 10 से 12 घंटे लगते हैं, जो बुलेट ट्रेन के आने से सिर्फ 2 से 2.5 घंटे हो जाएगा।
हैदराबादचेन्नई
हैदराबादचेन्नई बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के चालू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय वर्तमान करीब 12 घंटे से घटकर लगभग 2 घंटे 55 मिनट रह जाएगा।
चेन्नईबेंगलुरु
अभी वर्तमान समय में ट्रेन से इस दूरी को तय करने में लगभग 4 से 7 घंटे का समय लगता है। चेन्नई और बेंगलुरु के बीच बुलेट ट्रेन चलने से दोनों शहरों के बीच का सफर सिर्फ 1 घंटे 13 मिनट में पूरा हो जाएगा।
वाराणसीसिलीगुड़ी
सामान्य ट्रेनों से वाराणसी से सिलीगुड़ी का सफर करने में लगभग 14 से 20 घंटे का समय लगता है, जो बुलेट ट्रेन से घटकर सिर्फ 2 घंटे 55 मिनट हो जाएगा।
हाईस्पीड ट्रेन चलने से क्या होगा फायदा?
हाईस्पीड ट्रेन चलने से यात्रा, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण को कई बड़े फायदे होते हैं।
1. हाईस्पीड ट्रेनें 300 से 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं, जिससे लंबे सफर का समय काफी कम हो जाता है।
2. धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों तक पहुंचना काफी आसान हो सकता है।
3. इससे कारोबार और नौकरी के लिए दूसरे शहरों में आनेजाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
4. सड़क और हवाई परिवहन पर यात्रियों का दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।
5. स्टेशनों के आसपास नए व्यवसाय, रियल एस्टेट और रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।



