Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध 1 अप्रैल 2026 को पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में बुध के आते ही 4 राशि वालों का गोल्डन समय शुरू हो जाएगा। क्या आप जानते हैं ये कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं?

Budh Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष में नक्षत्र परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। कहते हैं जब भी कोई ग्रह अपना नक्षत्र बदलता है तो इसका सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलता है। 1 अप्रैल को बुध बृहस्पति के नक्षत्र पूर्व भाद्रपद में प्रवेश करेगा। इन नक्षत्र में बुध का आना 4 राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इन राशियों की जिंदगी इस गोचर से बदल जाएगी। बता दें 13 अप्रैल तक बुध इसी नक्षत्र में गोचर रहेगा और इसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेगा। चलिए जान लेते हैं उन 4 लकी राशियों के बारे में जो बुध के नक्षत्र गोचर से खूब लाभ कमाएंगी।
बुध का नक्षत्र गोचर 4 राशियों की बदलेगा किस्मत
- वृषभ राशि (Taurus): बुध का नक्षत्र परिवर्तन आपके आर्थिक मामलों के लिए शुभ रहेगा। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वो आपको वापस मिल सकता है। व्यापारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी से अचानक धन लाभ होने के आसार दिख रहे हैं। कुल मिलाकर 13 अप्रैल तक का समय आपके लिए शानदार है।
- मिथुन राशि (Gemini): बुध का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए वरदान के समान रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ अच्छा इंक्रीमेंट होने के भी संकेत मिल रहे हैं। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं।
- कन्या राशि (Virgo): बुध का नक्षत्र गोचर आपके लिए बेहद लकी साबित होगा। यदि आप नया स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं तो 1 से 13 अप्रैल तक का समय इस काम के लिए बेहद उत्तम रहेगा। आप इस अवधि में बेहतरीन निर्णय ले पायेंगे। कमाई के संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी वालों के लिए भी समय शुभ है।
- धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वालों को इस अवधि में भाग्य का खूब साथ मिलेगा। यह गोचर सुख-सुविधाओं में वृद्धि लाएगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। वाहन या मकान खरीदने का सपना सच हो सकता है।
बुध को मजबूत करने के उपाय
बुध को मजबूत करने के लिए बुधवार का व्रत रहे और गणेश जी की उपासना करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। जितना हो सके हरी वस्तुओं का दान करें।






