Wednesday, January 14, 2026
CrimeIndiaTrending

दूसरे धर्म के शिक्षक ने पांच सालˈ तक किया युवती का शोषण, चार दिन तक बंधक बनाकर रेप

दूसरे धर्म के शिक्षक ने पांच सालˈ तक किया युवती का शोषण, चार दिन तक बंधक बनाकर रेप

यूपी के पीलीभीत में ब्रेनवॉश कर दूसरे समुदाय का एक शिक्षक पूर्व में पढ़ने वाली छात्रा को बहला-फुसला कर ले गया। उसको बंधक बनाकर पूरनपुर में एक किराये के कमरे में रखा गया। युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर थाना पहुंची।

दूसरे धर्म के शिक्षक ने पांच सालˈ तक किया युवती का शोषण, चार दिन तक बंधक बनाकर रेप

यूपी के पीलीभीत में ब्रेनवॉश कर दूसरे समुदाय का एक शिक्षक पूर्व में पढ़ने वाली छात्रा को बहला-फुसला कर ले गया। उसको बंधक बनाकर पूरनपुर में एक किराये के कमरे में रखा गया। युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर थाना माधोटांडा पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। छात्रा ने धर्मांतरण करने का दबाव बनाते हुए धार्मिक गतिविधियां भी कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव की युवती 16 दिसंबर को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने जानकारी न लगने पर दो दिन बाद माधोटांडा पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। छात्रा 21 दिसंबर को खुद ही थाना माधोटांडा पहुंची और पुलिस को बताया कि थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव रायपुर बिचपुरी निवासी शिक्षक दिल नवाज पुत्र अमानतुल्ला पीलीभीत हाईवे स्थित एक स्कूल में पढ़ाता था। वर्ष 2020 में जब वह उसी स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। तो शिक्षक उसके संपर्क में आया था।

मोबाइल पर मैसेज के जरिए उसने अपनी बातों में उसको फंसा लिया। इसी साल शिक्षक ने नगर के ही एक दूसरे स्कूल में शिक्षक के रूप में ज्वाइन कर ली लेकिन इसके बाद भी वह छात्रा के संपर्क में रहा। इंटर के बाद छात्रा बरेली में एक ब्यूटीशियन का कोर्स करने चली गई। आरोपी वहां भी उससे मिलता रहा और उसका शोषण करता रहा। इस दौरान आरोपी शिक्षक ने छात्रा का ब्रेनवॉश कर उसे हिंदू धर्म की कुरीतियों और बुराइयों को बताते हुए दूसरे समुदाय के धर्म को अच्छा बताया। इससे छात्रा अपने घर में ही इस्लामिक पुस्तकें पढ़ने लगी थी।

17 दिसंबर को छात्रा को उक्त युवक बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसको पूरनपुर कस्बे में एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। चार दिन बाद जब उसे अनहोनी की आशंका हुई तो वह आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूटकर आ गई और थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरप्तार कर लिया। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले में दुष्कर्म, धर्मांतरण, बंधक बनाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कमरे में ताला लगाकर खाने को देता था नमकीन, बिस्कुट

थाने पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक ने पूरनपुर में जिस कमरे में उसको बंधक बनाकर रखा था। वहां कोई और नहीं था। कमरे से निकलने के बाद वह उसे ताला लगाकर रखता था। उसको खाने में केवल नमकीन बिस्कुट दिए थे। आरोपी पूरे दिन घर से गायब रहता था व रात में ही घर लौटकर आता था।

शादीशुदा है आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। एक पुत्री 13 साल की है जबकि दूसरी पुत्री 11 साल की है। आरोपी मूल रूप से सेहरामऊ का रहने वाला है। हालांकि वह पिछले छह सालों से पूरनपुर कस्बे में एक किराए के मकान में परिवार समेत रह रहा है।

शिक्षक की खंगाली कुंडली

पिछले कई सालों से आरोपी शिक्षक दिल नवाज छात्रा के संपर्क में था। उसे बरगलाकर अपने समुदाय की खूबियों के बारे में बताया। उसके बाद छात्रा को बंधक बनाकर उसका धर्मांतरण करा दिया। पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया है। मोबाइल से कई संदिग्ध नंबर भी मिले है। पुलिस उन नंबरों की जांच पड़ताल भी करा रही है। पुलिस का मानना है शिक्षक ने छात्र का धर्मांतरण योजना बंद तरीके से कराया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जब पुलिस ने युवती के परिजनों से बातचीत की तो परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती की पिछले कई दिनों से घर में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थी। वह अपने घर में ही इस्लामिक पुस्तकें पढ़ने लगी थी। छात्रा ने अपने परिजनों को भी इस्लाम धर्म की खूबियों के बारे में बताना शुरू कर दिया। हालांकि उसकी गतिविधियों को परिजन नजरअंदाज करते रहे।

सीओ पूरनपुर, प्रतीक दहिया ने कहा कि छात्रा के घर से गायब होने के बाद उसके पिता की ओर से गुमशुदगी दर्ज की गई थी। शिक्षक दिलनवाज ने उसे कमरे में बंधक बना लिया था। छात्रा का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी के बारे में गहनता से जांच की जा रही है।

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply