Himachal Se: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर59 में स्थित स्पार्क मिंडा कंपनी के प्लांट में आग लग गई. देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप ले लिया. आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि पूरे सेक्टर59 में धुआं ही धुआं फैल गया है. धुएं के अलावा इलाके के आसमान में कुछ दिखाई नहीं दे रहा.

नोएडा की स्पार्क मिंडा कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौजूद​
नोएडा की स्पार्क मिंडा कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौजूद​

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर59 में स्थित स्पार्क मिंडा कंपनी के प्लांट में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग इतनी विकराल है कि काबू पाना मुश्किल हो रहा है. घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं. आग बुझाने में जुटी हैं. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

शार्ट सर्किट से लगी आग

आग शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे लगी. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. वहीं देखते ही देखते स्पार्क मिंडा कंपनी में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. दूरदूर तक धुएं का गुबार छा गया. पूरे सेक्टर में धुएं का असर दिखा. धुएं के कारण विजिबिलिटी कम होने की बात भी कही जा रही है अब तक घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि, आग लगने की अन्य वजहों की भी बात कही जा रही है. आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश की गई.

मौके पर मौजूद दमकल की टीम

मौके पर मौजूद दमकल टीम का दावा है कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा. आग भयावह होने की वजह से काबू में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। करीब 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं, जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा.