भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रणजी ट्रॉफी 202627 के लिए हैदराबाद टीम का कप्तान बनाया गया है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने सिराज को शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम की कमान सौंपी है। सीवी मिलिंद को उपकप्तान बनाया गया है। सिराज की गैरमौजूदगी में मिलिंद टीम की कप्तानी संभालेंगे।

पहले दो मैचों में Mohammed Siraj करेंगे कप्तानी

हैदराबाद रणजी ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर को त्रिपुरा के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम का सामना 18 अक्टूबर से आंध्र से होगा। सिराज इस दौरान टीम के साथ मौजूद रहकर कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हालांकि भारतीय टीम के कार्यक्रम को देखते हुए वह पूरे रणजी सीजन में हैदराबाद के साथ उपलब्ध नहीं रहेंगे।

सिराज के लिए यह जिम्मेदारी खास है, क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए ही अपनी पहचान बनाई थी। अब भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल होने के बाद उन्हें अपनी राज्य टीम की कमान संभालने का मौका मिला है।

टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मेल

हैदराबाद के 15 सदस्यीय दल में तनमय अग्रवाल , राहुल सिंह और एम. अभिरथ रेड्डी जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी राहुल रादेश और साई प्रग्नय रेड्डी के पास रहेगी।

ऑलराउंडर के तौर पर तनय त्यागराजन को टीम में जगह मिली है। वहीं वरुण गौड़ , अनिकेत रेड्डी , रक्षण रेड्डी , अजय देव गौड़ , रुतिक यादव मेंडे और साई विकास रेड्डी भी टीम का हिस्सा हैं।

ये है हैदराबाद का पूरा स्क्वॉड

रणजी ट्रॉफी 202627 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए हैदराबाद की टीम: मोहम्मद सिराज , सीवी मिलिंद , तनमय अग्रवाल , एम. अभिरथ रेड्डी , राहुल सिंह , के. हिमा तेजा , राहुल रादेश , साई प्रग्नय रेड्डी , वरुण गौड़ , तनय त्यागराजन , अनिकेत रेड्डी , रक्षण रेड्डी , अजय देव गौड़ , रुतिक यादव मेंडे और साई विकास रेड्डी ।

स्टैंडबाय खिलाड़ियों में भावेश सेठ , एच.के. सिम्हा , टी. रवि तेजा , शौनक कुलकर्णी , मुदस्सर हुसैन , कार्तिकेय काक और ए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पृथ्वी रेड्डी शामिल हैं।