बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ सोमवार को मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। मुंबई में इस समय गणेशोत्सव की धूम मची हुई है और इसी माहौल के बीच पूरा खान परिवार बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आया।

पंडाल में लगी फैंस की भीड़
जैसे ही शाहरुख खान अपने परिवार के साथ लालबागचा राजा के पंडाल पहुंचे, वहां मौजूद फैंस और श्रद्धालुओं का ध्यान उनकी ओर चला गया। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षाकर्मी पूरे समय शाहरुख, गौरी और सुहाना को घेरे रहे ताकि दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
Shah Rukh Khan with Wife Gauri and Daughter Suhana during the Ganesh Aarti at the Lalbaugcha Raja pic.twitter.com/cJ9uKqt8Y7
— Megh Updates 🚨™ September 22, 2026
टीसीरीज के दफ्तर भी पहुंचे अभिनेता
लालबागचा राजा के दर्शन करने के बाद शाहरुख खान टीसीरीज के दफ्तर भी पहुंचे। वहां उन्होंने भूषण कुमार के साथ मुलाकात की और गणेशोत्सव के जश्न में हिस्सा लिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस मौके पर भी फैंस को अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने का मौका मिला।



