नाश्ता हेल्दी लेना और समय से करना बहुत आवश्यक होता है. हालांकि बहुत सारे लोग मॉर्निंग में चाय, नमकीन, ब्रेड, रस्क जैसी चीजें ज्यादा खाते हैं. इससे न सिर्फ आपका मेटाबॉलिज्म स्लो होता है, बल्कि लंच तक पहुंचतेपहुंचते आप बहुत ज्यादा थकान महसूस करने लगते हैं. अगर इसी तरह का रूटीन लंबे समय तक फॉलो किया जाए तो ये आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है. आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, जिमा जाते हैं या फिर डेली नॉर्मल रूटीन रहता है. आपको न्यूट्रिएंट्स रिच फूड्स ब्रेकफास्ट में शामिल करने ही चाहिए. इस आर्टिकल में जानिए प्रोटीन से भरपूर सलाद की रेसिपी, जिसमें फाइबर और विटामिनमिनरल भी हैं.

इस सलाद में लेट्यूस के पत्तों से लेकर कई तरह की सब्जियां भी यूज की गई हैं, इसलिए ये एक पावर ब्रेकफास्ट बन सकता है. खासकर जो लोग वेजिटेरियन खाना खाते हैं, उनके लिए ये सलाद बेस्ट रहेगा. तो चलिए देख लेते हैं शेफ की दी गई रेसिपी.

सलाद के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 1 खीरा
  • 1 मूली
  • 1 टमाटर
  • 1 प्याज
  • 1/4 कप उबले राजमा
  • 1/4 कप सफेद राजमा
  • लेट्यूस के पत्ते
  • 23 बड़े चम्मच नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच कुटी हुई काली मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • 70 ग्राम पनीर
  • 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल

अब देखें सलाद की रेसिपी

  • सबसे पहले खीरे को धोकर आगे और पीछे का हिस्सा काटकर बीच से दो हिस्सों में काटें और फिर स्लाइस बना लें. खीरे को छीलना नहीं है.
  • अब मूली को भी अच्छी तरह धोने के बाद छील लेना है और खीरे की तरह ही काट लें. टमाटर को भी छोटे टुकड़ों में काटें. इसके बीज निकाल देने हैं.
  • प्याज सिर्फ आधा लेना है. इसे भी काट लें और सलाद का पत्ता लेट्यूस भी धोकर काटकर तैयार कर लें. ये सब्जियां आपको विटामिनमिनरल देंगी.
  • आप लाल और पीली शिमला मिर्च के साथ ही ब्रोकली को भी छोटे टुकड़ों में काट लेना है. इसके बाद ये तीनों सब्जियां स्टीम कर लेना है.
  • सारी सब्जियों को एक बड़े बाउल में डालें. इसमें उबला हुआ राजमा. उबले हुए चने और ड्राई रोस्ट किए गए मूंगफली के दानें डालें.
  • पनीर को क्यूब्स में काट लें और 23 मिनट के लिए गर्म पानी में रख दें. इसे पानी से निकालकर सलाद में मिला दें.

ड्रेसिंग कैसे करें तैयार?

सलाद में असली स्वाद तभी आता है जब आप इसकी ड्रेसिंग सही से करते हैं. इसके लिए एक बाउल में नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच नमक, ऑलिव ऑयल डालें. इसी के साथ आधा छोटा चम्मच कुटी काली मिर्च डालनी हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें. इसे आप सलाद में एड कर दें और अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद आप हरा धनिया एड कर दें.