Akhilesh Yadav New Hanuman Poster SP Office:  उत्तर प्रदेश के  लखनऊ में चुनाव की तैयारियों के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। यहां समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर ‘विजय भव: 2027’ लिखा एक पोस्टर चर्चा में है। जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हनुमानजी के सामने हाथ जोड़कर बैठे दिखाया गया है, जबकि हनुमान जी उन्हें आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। साथ ही लिखा है विजय भव: 2027

चुनाव 2027 को लेकर हलचल तेज

आपको बता दें इस पोस्टर के जारी होने के बाद इसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है पोस्टर ऐसे समय सामने आया है जब यूपी में 2027 के चुनाव से पहले राजनीतिक पोस्टर वार तेज हो गया है। पोस्टर किसने लगवाया, इसे लेकर अलगअलग रिपोर्ट बताई जा रही हैं। हालांकि इसे लेकर अभी किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

गाजीपुर में ज्ञापन सौंपा

गाजीपुर शहर के प्रमुख चौराहों पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए विवादित होर्डिंग्स को लेकर ने नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर सपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर होर्डिंग्स हटाने और उन्हें लगाने वाले अराजकतत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तत्काल आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर धरनाप्रदर्शन करने को बाध्य होगी।
सपा नेताओं ने विवादित पोस्टर लगाने की कड़ी निंदा की। वहीं जिलाधिकारी ने मामले में जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।

पत्रक देने वाले सपा प्रतिनिधिमंडल में विधायक जै किशन साहू, विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।