पहले तेल अब सोने पर ट्रंप की नजर,इंग्लैंड से अमेरिका की तिजोरी में शिफ्ट होगा वेनेजुएला का गोल्ड

Venezuela Gold Reserve: पहले प्रतिबंध, फिर रातों-रात राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी, फिर 303 अरब बैरल तेल पर कब्जा और अब सोने पर अमेरिका की नजर. ये कहानी है उस वेनेजुएला की, जो अमेरिका के हाथों की कठपुतली बन चुका है. मार्च 2026 में अमेरिका और वेनेजुएला के बीच 1000 किलोग्राम सोने को लेकर बड़ा सौदा हुआ, अब वेनेजुएला के 31000 किलो सोने को लेकर फिर से अमेरिका फिर से नया खेल खेलने लगा है. जहां दुनियाभर के देश न्यूयार्क के गोल्ड वॉल्ट से अपना सोना निकाल रहे हैं, वहीं इसके उलट वेनेजुएला इंग्लैड से सोना निकालकर अमेरिका की तिजोरी में रख रहा है.

इंग्लैंड से अमेरिका शिफ्ट होगा वेनेजुएला का गोल्ड
फाइेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक वेनेज़ुएला सरकार और वहां की सेंट्रल बैंक अपना करीब 4 अरब डॉलर यानी लगभग 38,000 करोड़ रुपये का सोना इंग्लैंड से निकालकर अमेरिका की तिजोरी में रखने के लिए बड़ी डील करने जा रहा है. वेनेजुएला का 31 टन या 31000 किलो गोल्ड बैंक ऑफ इंग्लैंड में रखा है, जिसे अब वो वहां से हटाकर फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ न्यूयॉर्क में ट्रांसफर करने जा रहा है, जिसके लिए वो समझौते के बेहद करीब पहुंच गया है. इस डील के तहत वेनेजुएला की कार्यवाहक सरकार संभाल रहीं डेलसी रोड्रिग्ज को इस सोने पर कानूनी नियंत्रण मिल जाएगा, लेकिन वे तुरंत इन गोल्ड होल्डिंग्स को बेच नहीं सकेंगी. इस सोने का इस्तेमाल वेनेजुएला सरकारी कर्ज के लिए कोलैटरल या गारंटी के तौर पर करेगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वेनेजुएला की सरकार इस गोल्ड के इस्तेमाल से कर्ज हासिल कर उससे अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करना चाहती है.

क्यों इंग्लैड से न्यूयार्क शिफ्ट होगा वेनेजुएला का गोल्ड
दरअसल बैंक ऑफ इंग्लैंड में वेनेज़ुएला का 31 टन सोना सालों से अटका हुआ है. ब्रिटिश बैंक इसे रिलीज नहीं कर रही, उसका कहना है कि चूंकि वो निकोलस मादुरो की सरकार को वैध नहीं मानते, ऐसे में बिना स्पष्ट अदालती आदेश के वो सोना नहीं दे सकता है. चूंकि अब मादुरो अमेरिका के कब्जे में हैं और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिग्ज हैं, तो ये मुद्दा फिर से उठ गया है. सोने की रिहाई के लिए वेनेजुएला ने ब्रिटिश किंग चार्ल्स से भी गुहार लगाई है. अगर ये डील हो जाती है, तो वेनेजुएला के सोने पर उसका हक हो जाएगा, जो इंग्लैंड से निकलकर अमेरिका के फेडरल रिजर्व की तिजोरी में पहुंच जाएगा.

अमेरिका की नजर वेनेजुएला के सोने पर
एक्सिओस की एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2026 में वेनेजुएला की सरकारी खनन कंपनी मिनरवेन और कमोडिटी ट्रेडिंग कंपनी ट्रैफिगुरा करीब 1000 किलोग्राम गोल्ड बार अमेरिकी बाजार भेजेगी. अब इस डील से भी वेनेजुएला का 31000 किलो सोना अमेरिकी तिजोरी में पहुंच जाएगा.