मां बनने के बाद बदल गईं कैटरीना कैफ, बताया ‘खूबसूरती’ का मतलब; कहा- अच्छा दिखने से ज्यादा अच्छा महसूस करना जरूरी

कैटरीना कैफ अब सिर्फ फिल्मों की एक्ट्रेस ही नहीं हैं, वह एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं और हाल ही में मां बनी हैं. एक नए इंटरव्यू में कटरीना ने अपने ब्रांड, प्रेग्नेंसी और मां बनने के बाद आए बदलावों के बारे में बात की. उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म सेट, रेड कार्पेट या ब्रांड मीटिंग से दूर उन्हें सबसे ज्यादा सुकून किस चीज से मिलता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में कैटरीना कैफ ने बताया कि काम से दूर रहने पर उन्हें कौन सी चीजें खुद से जुड़े रहने और जमीन से जुड़े रहने का एहसास कराती हैं. उनके लिए परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना बेहद खास है.

मदरहुड जर्नी पर बोलीं कैटरीना कैफ
कैटरीना ने बताया कि फिल्मों और काम के बिजी शेड्यूल के बीच परिवार और करीबी दोस्तों के साथ वक्त बिताना उन्हें बैलेंस रहने में मदद करता है. उनके लिए यही वो समय होता है जब वह ग्लैमर और काम की दुनिया से अलग खुद को पूरी तरह महसूस कर पाती हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद कैटरीना ने अपने बॉडी, फिटनेस और खुद को लेकर नजरिए में भी बदलाव महसूस किया है. अब उनके लिए अच्छा दिखने से ज्यादा जरूरी खुद को अच्छा और सहज महसूस करना है.

उन्होंने कहा, ‘फैमिली और दोस्तों के साथ आराम का समय बिताने से हमेशा खुद को बैलेंस करने में मदद मिलती है। मेरे लिए, कभी-कभी काम से ब्रेक लेने के लिए खुद को अनुशासित करना जरूरी होता है। मुझमें हमेशा काम करते रहने और कुछ न कुछ नया बनाने की आदत बसी हुई है, चाहे वह फ़िल्में हों या ‘के ब्यूटी’ (Kay Beauty). इसलिए, खुद को रिचार्ज और रीसेट करने के लिए काम से अलग होकर कुछ पल बिताना सीखना ज़रूरी है।’

मदरहुड जर्नी पर क्या बोलीं एक्ट्रेस
साथ ही एक्ट्रेस ने अपने मदरहुड जर्नी पर बात करते हुए कहा कि मां बनने के बाद मेरी स्किन पहले से ज्यादा संवेदनशील हो गई थी. उस समय मेरे लिए यह समझना थोड़ा मुश्किल था कि कौन से प्रोडक्ट मेरी स्किन को सूट कर रहे हैं और कौन से नहीं. इसलिए मैंने ऐसे प्रोडक्ट्स की तलाश शुरू की, जो त्वचा को सुकून दें, उसे शांत रखें और अंदर से रिपेयर करने में मदद करें. उन्होंने कहा, ‘परिवार और दोस्तों के साथ सुकून से समय बिताना हमेशा आपको खुद से दोबारा जुड़ने में मदद करता है. मेरे लिए भी कभी-कभी काम से पूरी तरह दूरी बनाना जरूरी होता है. लगातार काम करते रहना और कुछ नया क्रिएट करना मेरी आदत का हिस्सा बन चुका है, चाहे वह फिल्मों से जुड़ा काम हो या फिर काय ब्यूटी का.’

कैटरीना ने आगे कहा, ‘इसी वजह से अब मैंने खुद को यह सिखाने की कोशिश की है कि कुछ समय के लिए काम और बाकी चीजों से दूर होकर बस अपने लिए वक्त निकालना भी जरूरी है. इससे दिमाग को आराम मिलता है और दोबारा नई ऊर्जा के साथ काम करने में मदद मिलती है.’