Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला T20 वर्ल्ड कप टूर्मामेंट में काफी ज्यादा व्यस्त है। हाल ही में इस टूर्नामेंट की सेमीफाइनल सूची जारी कर दी गई है, जिसमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका अगले राउंड में एंट्री कर ली है।

वहीं भारत का ये सफर सही समाप्त हो गया है। इस टूर्नामेंट में हार का सामना करने के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि हरमनप्रीत कौर का कप्तानी से हटने का समय आ गया तो आइए आपको भी इसके बारे में आपको कुछ खास जानकारी देते हैं।

Harmanpreet Kaur से छीन सकती है टीम इंडिया की कप्तानी

T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद टीम ने कुछ खास प्रदर्शन दिखाते हुए बोर्ड पर 170 रन ही लगा सकी जोकि काफी कम रन थे, जिसके बाद इस रन को चेज करने के लिए मैदान में उतरी ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ियों ने 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बना दिए और मैच में जीत हासिल कर ली इस जीत के बाद भारतीय टीम का यह सफर यही समाप्त हो गया।

हरमनप्रीत कौर को कप्तानी से हटाने की मांग हुई तेज

इस T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के बाहर होने जाने के बाद फैंस काफी ज्यादा नाखुश हैं। बता दें कि भले ही टीम की कप्तान ने इस मुकाबले में बेहतरीन पारी खेली थी लेकिन इसके बाद भी वह सवालों के घेरे में बनी हुई हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह मांग की जा रही है कि हरमनप्रीत कौर को कप्तानी पद से हटा देना चाहिए।

इस खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है कप्तानी

बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर फैंस लगातार मांग कर रहे है कि भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनके पद से हटाकर उनके स्थान पर मौजूदा उप कप्तान स्मृति मंधाना को टीम की कमान सौंपी जानी चाहिए।

दरअसल बीते समय में स्मृति ने WPL में टीम की कप्तानी कर चुकी हैं और खिताब को भी अपने नाम किया था। जिसके कारण अब स्मृति मंधाना को ही टीम का कप्तान बनाए जाने की मांग की जा रही है।