Uttar Pradesh Congress Rajendra Pal Gautam:   उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम के प्रथम उत्तर प्रदेश दौरे पर बुधवार को आगरा के रहनकलां टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला​
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला​

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक फूलमालाओं के साथ पहुंचे। इस दौरान “राहुल गांधी जिंदाबाद”, “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” और “राजेंद्र पाल गौतम जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला

स्वागत के बाद पत्रकारों से बातचीत में राजेंद्र पाल गौतम ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों पर अत्याचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही होनी चाहिए।

विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और को नजरबंद किया जा रहा है। गौतम ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी मजबूती से तैयारी कर रही है।

कांग्रेस सभी वर्गों की भागीदारी के लिए संघर्ष करती रहेगी

अखिल की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, समान अधिकार और सभी वर्गों की भागीदारी के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर आगरा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह दिवाकर, जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी जैन, मनोज बोहरा, पीसीसी सदस्य शानू खान, उमेश जोशी, शीनू खान, शैफ खान, रफीक उर्फ बिट्टा, शब्बू खान वारसी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।