
बरसात में बिलों में पानी भरने के कारण सांप अक्सर सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों, बगीचों और बाथरूम तक पहुंच जाते हैं. ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है. खासकर दोमुंहे सांप को लेकर लोगों में कई तरह की गलतफहमियां हैं. हालांकि रेड सैंड बोआ यानी दोमुंहा सांप जहरीला नहीं होता, फिर भी इसे देखकर घबराने की जरूरत नहीं है. घर में सांप का खतरा कम करने के लिए कुछ आसान सावधानियां अपनाई जा सकती हैं. आइए जानते हैं, बारिश के मौसम में घर को सांपों से सुरक्षित रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. घर में सांपों का खतरा कम करने के लिए आसपास की झाड़ियां, कचरा और लकड़ियों के ढेर साफ रखें. दीवारों और दरवाजों की दरारें बंद करें और बाथरूम-नालियों को ढककर रखें. जूते या अंधेरे कोनों में सामान रखने से पहले उन्हें जरूर जांच लें. ऐसी कोई गलती ना करें जिससे आपको खतरा हो सकें.
दोमुंहा सांप के सच को पहले समझें
बता दें कि जिसे आमतौर पर दोमुंहा सांप कहा जाता है, उसे रेड सैंड बोआ के नाम से जाना जाता है. जानकारी के मुताबिक यह विषहीन सांप है. इसके शरीर का पिछला हिस्सा भी सिर जैसा दिखाई देता है, जिसकी वजह से इसके दो सिर होने की गलतफहमी होती है.
घर में सांप न आए इसके लिए क्या करें
सांपों को घर से दूर रखने का सबसे बेहतर तरीका आसपास की जगह को साफ और व्यवस्थित रखना है. घर की दीवारों, फर्श, दरवाजों और पाइप के आसपास मौजूद दरारों को बंद रखें. बगीचे में लंबे समय तक घास, कूड़ा या लकड़ियों का ढेर न जमा होने दें. चूहे और दूसरे छोटे जीव सांपों को आकर्षित कर सकते हैं, इसलिए घर में उनकी मौजूदगी को भी नियंत्रित करनाा जरूरी है.
ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई
ये भी देखें- Smelly Socks: जूते उतारते ही आने लगती है दुर्गंध? ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अपनाएं ये 3 आसान टिप्स, मोजों की बदबू से मिलेगा छुटकारा
धुआं करने से भागता है सांप?
बता दें कि अगर आपके घर में दोमुंहा सांप या कोई अन्य सांप घुस आए और आप उसको किसी बंद जगह या कमरे से बाहर निकालने के लिए गोबर के कंडे (उपले), कपूर, गुग्गल, कपड़ा या लहसुन-प्याज के छिलके जलाकर तेज धुआं कर दें. दरअसल, सांपों को तेज धुआं और घुटन बिलकुल भी पंसद नहीं है. इससे वह छिपने की जगहह कमरे से बाहर निकल आते हैं.
दोमुंहा सांप दिख जाए तो क्या करें
दोमुंहा सांप दिखाई देने पर उससे दूरी बनााए रखें. बच्चों और पालतू जानवरों को तुरंत दूर करें और उसे पकड़ने या मारने की कोशिश बिल्कुल न करें. जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षित सांप रेस्क्यू दल या स्थानीय वन विभाग को बुलााएं.



