अगर आप नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. आने वाले समय में भारतीय बाजार में कई नई ईवी कारें लॉन्च होने वाली हैं. इनमें Tata Sierra EV, Kia Syros EV और Honda की नई इलेक्ट्रिक SUV शामिल हैं. ये गाड़ियां शानदार डिजाइन, लंबी रेंज और आधुनिक फीचर्स के साथ आएगी. चलिए आपको बताते हैं इन गाड़ियों में आपको क्या कुछ खास फीचर्स मिल सकते हैं.

टाटा सिएरा.ईवी
टाटा मोटर्स 30 जून को भारत में अपनी Sierra.EV लॉन्च करेगी. यह 4.3 मीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट की होगी और इसका मुकाबला क्रेटा इलेक्ट्रिक और महिंद्रा BE6 से होगा.इलेक्ट्रिक सिएरा का डिज़ाइन जानापहचाना होगा. पैनोरमिक रियर ग्लास एरिया, फ्लशटाइप डोर हैंडल और क्लैमशेलटाइप टेलगेट जैसे फीचर्स इसे इंटरनल कम्बशन सिएरा के डिजाइन से काफी हद तक मिलताजुलता बनाएंगे. हालांकि, इस इलेक्ट्रिक वाहन में कुछ अलग डिजाइन एलिमेंट्स भी होंगे, जैसे कि बंद ग्रिल और एयरोऑप्टिमाइज्ड व्हील्स. अंदर से, सिएरा.ईवी का डिज़ाइन नए टेक्नोलॉजी से लैस होगा और इसमें अलगअलग रंग और ट्रिम्स का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अधिकांश फीचर्स पेट्रोल वाले मॉडल मॉडल से मिलतेजुलते होंगे.
Sierra.EV लगभग Acti.EV+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. यह दूसरी जनरेशन का आर्किटेक्चर पहले से ही Harrier.EV में इस्तेमाल हो रहा है. टाटा मोटर्स ने Sierra.EV की बैटरी कैपेसिटी के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन इसमें 65kWh से 75kWh क्षमता वाली बैटरी होंगी. यह इलेक्ट्रिक SUV सिंगलमोटर और डुअलमोटर दोनों कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगी. हाई वेरिएंट के मॉडलों में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा.
किआ सिरोस ईवी
किआ इस साल अगस्त में साइरोस ईवी लॉन्च करने वाली है. इसके साथ ही यह किआ की सबसे छोटी और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार बन जाएगी. इलेक्ट्रिक साइरोस का प्लेटफार्म भी इंटरनल कंबशन इंजन वाले मॉडल की तरह ही K1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा. इसमें 42kWh और 49kWh के दो बैटरी पैक मिलने की संभावना है. यह कार फ्रंटव्हील ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगी. डिजाइन के मामले में, साइरोस ईवी पेट्रोल इंजन वाले मॉडल के काफी करीब रहेगी. इसका ऊंचा स्टांस और एक्सटीरियर स्टाइल वैसा ही होगा. ईवी में खास फ्रंट फेसिया, नए बंपर और एयरोऑप्टिमाइज्ड व्हील्स होने की उम्मीद है. इंटीरियर में, इलेक्ट्रिक वर्जन अलगअलग ट्रिम्स और कलर में उपलब्ध होगा. फीचर्स की लिस्ट काफी हद तक पेट्रोल इंजन वाले वर्जन के समान होगी. इसके अलावा, व्हीकलटूलोड और व्हीकलटूव्हीकल चार्जिंग की सुविधा भी दी जाएगी.
होंडा जीरो अल्फा
होंडा भारत में 2027 की शुरुआत में जीरो अल्फा इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी. इसका प्रोडक्शन राजस्थान स्थित होंडा के तापुकरा प्लांट में किया जाएगा. जीरो अल्फा को होंडा के नए इलेक्ट्रिक वाहन आर्किटेक्चर पर बेस्ड करके नए सिरे से डिजाइन और डेवलप किया गया है. इसे 65kWh और 75kWh के दो बैटरी पैक के साथ पेश किए जाने की संभावना है. इसकी वास्तविक रेंज लगभग 450 किमी और 500 किमी हो सकती है.
जीरो अल्फा ईएसयूवी का एक्सटीरियर डिज़ाइन अलग होगा. इसमें कनेक्टेड एलईडी डीआरएल, 19 इंच के व्हील्स, कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप और कई अन्य फीचर्स होंगे. अंदर की तरफ, इसमें फ्लैट फ्लोर केबिन, हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील और कई दूसरी सुविधाएं होंगी. इसकी एक्सशोरूम कीमत 17 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच रहने की संभावना है.



