हुंडई मोटर इंडिया ने घोषणा की है कि वह 2030 तक भारत में 26 नए मॉडल लॉन्च करेगी. इनमें पेट्रोलडीजल , हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल होंगी. कंपनी की इस नई लाइनअप में 7 से 8 बिल्कुल नए मॉडल भी होंगे, जो नए और मौजूदा दोनों सेगमेंट में पेश किए जाएंगे. हुंडई आने वाले समय में MPV और ऑफरोड SUV सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही कंपनी SUV सेगमेंट पर खास ध्यान दे रही है और 2027 तक 4 नई SUVs लॉन्च करने की योजना बना रही है.

मिडसाइज SUV सेगमेंट
सेगमेंट को मजबूत करने के लिए हुंडई Bayon पर बेस्ड नई SUV और नई जनरेशन Creta लाएगी. इसके अलावा कंपनी तीन रो वाली नई हाइब्रिड SUV और 4 मीटर से छोटी नई इलेक्ट्रिक SUV पर भी काम कर रही है, जिन्हें आने वाले समय में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है.
टाटा पंच ईवी को टक्कर देगी
की नई माइक्रो इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा पंच ईवी को टक्कर देगी. इसके 2026 की दिवाली के दौरान या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है. लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि इस ईवी का डिजाइन सीधा और बॉक्सी होगा. इसमें हुंडई इंस्टर ईवी के 42kWh और 49kWh बैटरी पैक इस्तेमाल किए जाने की संभावना है.
हुंडई बेयोन पर बेस्ड एसयूवी
हुंडई बेयोन पर आधारित यह एसयूवी कंपनी के पोर्टफोलियो में वेन्यू से ऊपर और क्रेटा से नीचे की कैटेरी में आएगी और मारुति विक्टोरिया को सीधी टक्कर देगी. खबरों के मुताबिक, यह मॉडल हुंडई के बिल्कुल नए 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होगा, जो क्रेटा के 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की तुलना में अधिक कॉम्पैक्ट और किफायती होगा.
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलेगा
हुंडई क्रेटा की अगली जनरेशन मौजूदा मॉडल से लंबी, चौड़ी और अधिक विशाल होगी. एसयूवी में डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और नई तकनीक के साथसाथ एक दमदार हाइब्रिड इंजन भी होगा. इसके साथ ही भारत में हुंडई का प्लीओस कनेक्ट सिस्टम भी पहली बार पेश किया जाएगा.नई Hyundai Ni1i 7सीटर SUV को चीन में बिकने वाली लॉन्ग व्हीलबेस Hyundai Tucson के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है. यह Hyundai की उन शुरुआती गाड़ियों में से होगी, जिनका निर्माण कंपनी के तालेगांव प्लांट में किया जाएगा. उम्मीद है कि इस नई 7सीटर SUV में वही स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो आने वाली नई Hyundai Creta में भी देखने को मिल सकता है.



