Mathura Accident CCTV Video: मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार
जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई स्विफ्ट कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर चल रही महिलाओं को टक्कर इतनी तेज लगी कि महिलाएं हवा में उछलकर दूर जा गिरीं। दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस ने किया दावा
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल महिलाओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक घटना के संबंध में मंगलवार, 30 जून को थाना बरसाना में पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी। तहरीर प्राप्त होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में कर लिया।
पुलिस ने कार की पहचान कर ली है और की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।



