Featured Image

Raipur News: राजधानी रायपुर में शिक्षक की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। आरोपी ने सिर पर पत्थर कुचलकर शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया।

रायपुर। राजधानी रायपुर से 35 किलोमीटर दूर आंरग में शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जांच की जा रही है। मृतक शिक्षक की पहचान शिवकुमार चंद्राकर के रूप में की गई है।

जानिए पूरा ममाला

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। आज दोपहर को महानदी के तट पर बनचरौदा के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने की सूचना आरंग पुलिस को मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी, थाना प्रभारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान किसान नेता रूपन चंद्राकर के भतीजे शिवकुमार चंद्राकर के रूप में की गई। शिवकुमार चंद्राकर कुम्हारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे और डंगनिया चंपारण में निवास करते थे।

बताया जा रहा हैं कि आज वो किसी काम से निकले थे। इसी बीच उनका शव महानदी के त टपर बनचरौदा के पास खून से लथपथ मिला।

पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस जांच में पता चला हैं कि शिक्षक के सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतारा गया। फिलहाल मौत का कारण क्या था और घटना को क्यों अंजाम दिया गया। इसका पता अभी नहीं चल पाया है।

पुलिस ने हत्या को लेकर परिजनों व मृतक शिक्षक के साथी व उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दावा किया हैं कि जल्द ही आरोपी को गिरफतार कर मामले को सुलझा लिया जाएगा।

वहीं, इस हत्याकांड के बाद राजधानी में हड़कंप मच गया है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मूल रूप से रायपुर के रहने वाले संदीप कुमार कडुकार के पास टीवी और डिजिटल मीडिया का लंबा अनुभव है। उन्होंने छत्तीसगढ़ कॉलेज, रायपुर से बीकॉम और पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स किया है। विभिन्न रीजनल चैनल्स में 10 सालों तक काम करने के बाद, संदीप पिछले 7 सालों से NPG News में बतौर रिपोर्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।