उत्तराखंड के हल्द्वानी से बेहद ही सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बनभूलपुरा इलाके में दामाद ने ससुराल में पहुंच मुंहबोले साले का मर्डर कर दिया. उसे शक था उसकी पत्नी और साले का अवैध सम्बन्ध चल रहा है.

पत्नी से अफेयर के शक में साले का मर्डर

मामला बनभूलपुरा के जवाहर नगर का है. वारदात मंगलवार (15 सितंबर) रात की है. मृतक की पहचान 29 वर्षीय अमन के रूप में हुई है. आरोपी राजेंद्र उर्फ निक्की है. जिसने पत्नी से अफेयर के शक में साले अमन की तार से उसका गला घोंट हत्या कर दी.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक़, परवीना अपने परिवार के साथ टीन शेड के कच्चे घर में रहती है. परवीना नगर निगम में सफाई कर्मी थी. उसकी चार बेटियां है. परवीना की दुसरी बेटी कशिश की करीब 10 साल पहले राजेंद्र उर्फ निक्की से शादी हो चुकी है. राजेंद्र शराब की दुकान पर काम करता है. जिसका घर परवीना के घर के पास में ही है.

पत्नी से मुंहबोले साले का अफेयर

परवीना की मुलाक़ात करीब 3-4 साल पहले अमन से हुई थी. अमन मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है और उसका अपना कोई परिवार नहीं था. इसी वजह से वह परवीना ने उसे अपने घर में रख लिया था. परवीना उसे अपना मुंहबोला बेटा मानती थी. वह उनके परिवार के साथ रहने लगा था.

शक में रोज पत्नी से करता था मारपीट

लेकिन राजेंद्र को यह सब पसंद नहीं था. राजेंद्र को लगता था कशिश और अमन का अफेयर चलता है. दोनों के बीच अवैध सम्बन्ध हैं. जिसके चलते वो हमेशा कशिश के साथ मारपीट करता था. मंगलवार रात निक्की शराब पीकर परवीना के घर पहुंचा और अमन मारपीट करने लगा. उसने धमकी दी “या तो आज अमन जिंदा रहेगा या फिर कशिश”. इसके बाद वहां से चला गया.

आधी रात घर में घुसकर मार डाला

अगले दिन जब सुबह करीब 7 बजे उसने अमन कमरे से नहीं निकला तो उन्होंने कमरे में चाकर चादर हटा के देखी. अमन की लाश खून से लथपथ पड़ी थी. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. परिजनों का आरोप है दामाद ने आधी रात घर में घुसकर तार से गला दबाकर मार डाला. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पूछताछ की जा रही ही. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.