Natural Home Remedies With Neem For Clear Skin: कई दशकों से नीम का इस्तेमाल अलगअलग तरीके से किया जाता रहा है। दांतों और मुंह की सेहत के लिए नीम की टहनियों से लेकर स्किन और बालों की देखभाल के लिए नीम पाउडर, पेस्ट और तेल तक, इस कुदरती खजाने का इस्तेमाल किया जाता है।

नीम की ताकत इसके बायोएक्टिव कंपाउंड्स में है, जैसे लिमोनोइड्स, क्वेरसेटिन जैसे फ्लेवोनोइड्स और बीटासिटोस्टेरॉल, जैसे कंपाउंडस स्किन को शांत करने, बचाने और रिपेयर करने का काम करते हैं। ये प्लांट एक्टिव्स एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होते हैं, जिससे नीम मुहांसे, एक्जिमा, सोरायसिस और यहां तक कि स्किन के छोटेमोटे इन्फेक्शन में भी असरदार होते है।
केमिकलबेस्ड कई ट्रीटमेंट्स के उलट, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं या जलन पैदा कर सकते हैं, नीम धीरेधीरे और बिना नुकसान पहुंचाए काम करता है। आजकल लोग अपनी स्किन पर इस्तेमाल होने वाली चीजों को लेकर अधिक जागरूक हो गए हैं। वे ऐसे प्रोडक्ट्स का चुनाव करते हैं, जिनके साइड इफेक्ट्स बेहद कम या नहीं होते हैं।
नीम का इस्तेमाल ‘प्रोपियोनिबैक्टीरियम एक्ने’ से लड़ते हैं, जबकि इसका एंटीइंफ्लेमेटरी गुण लालिमा और सूजन को कम करता है। नीम का तेल, फेस वॉश और प्यूरीफाइंग मास्क में इस्तेमाल किए जाते हैं, जो सेंसेटिव स्किन के लिए रामबाण की तरह काम करते हैं।
स्किन केयर में नीम के फायदे
-
मुंहासों से लड़ने में मदद करता है
नीम मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ता है और सूजन को कम करता है, मुहांसों के इलाज के लिए नीम एक बेहतर नेचुरल विकल्प है।
-
त्वचा की समस्याओं में आराम देता है
इसके एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण बिना किसी केमिकल के एक्जिमा और त्वचा की जलन को ठीक करने में मदद करते हैं।
-
रोजाना की देखभाल
त्वचा पर नीम का पेस्ट लगाने से त्वचा साफ रहती है। से लेकर टोनर, तेल और मास्क तक, नीम वाले प्रोडक्ट सेंसिटिव और मुंहासे वाली त्वचा के लिए अच्छे होते हैं।
-
सेहत के लिए फायदेमंद
नीम का इस्तेमाल स्कैल्प की समस्याओं, मुंह की देखभाल और के लिए पेस्ट, तेल, लोशन और मास्क के रूप में भी किया जा सकता है।
इस तरीके से करें नीम का इस्तेमाल
मुट्ठी भर ताजी नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें, उसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे मुहांसों, लालिमा और जलन को नेचुरली ठीक करने में मदद मिलती है।



