UP Secretariat Promotion List: उत्तर प्रदेश शासन ने सचिवालय सेवा के 8 उप सचिवों को प्रमोशन कर संयुक्त सचिव पद दिया है। ये प्रमोशन वर्तमान तैनाती वाले विभाग में ही प्रभावी होगी और आदेश 1 जुलाई से लागू माना जाएगा।

इन अधिकारियों को मिला संयुक्त सचिव पद पर प्रमोशन
जारी आदेश के मुताबिक राजस्व विभाग में तैनात संजीव कुमार श्रीवास्तव, राज्य सम्पत्ति विभाग के आनन्द कौशिक, वित्त विभाग के राजेश पाण्डेय, कार्मिक विभाग के अजीत कुमार सिन्हा, गृह विभाग के सत्येन्द्र प्रताप सिंह, बाध्य प्रतीक्षामें चल रहे अवन्तिका प्रसाद राय, परिवहन विभाग के नितिन कुमार गुप्ता तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के लालमणि यादव को संयुक्त सचिव पद पर नियमित पदोन्नति दी गई है।
अलग से जारी होंगे तैनाती के आदेश
शासन ने आदेश में ये भी कहा है कि प्रमोशन के बाद अधिकारियों की तैनाती से संबंधित विस्तृत आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। फिलहाल केवल नियमित प्रमोशन की स्वीकृति प्रदान की गई है।
1 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा आदेश
सचिवालय प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये प्रमोशन आदेश 1 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। ये विज्ञपति नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से अनु सचिव बसन्त कुमार तिवारी द्वारा जारी की गई है।



