
Salman Khan Ex Girlfriend: सोमी अली का नाम आप शयद सुना भी होगा. ये वो नाम है जो सलमान खान संग जुड़ चुका है. जी हाँ! सोमी अली सलमान की गर्लफ्रेंड रह चुकी है. बता दें कि कभी सलमान खान को डेट कर चुकीं एक्ट्रेस सोमी अली ने सलमान के खिलाफ कुछ ऐसी बातें कहीं थीं जो सच में हैरान कर देने वाली थी, बता दें कि दिसंबर 2022 में, सोमी अली ने पहले भी सलमान पर कई आरोप लगाए थे, जिसमें दावा किया गया था कि एक्टर ने न केवल उन्हें परेशान किया बल्कि सिगरेट से जलाया भी. सोमी अली ने तब सलमान को “बॉलीवुड का हार्वे वीनस्टीन” तक कह दिया था.
सलमान खान के खोले राज
इतना ही नहीं, सोमी अली का दावा है कि सलमान उन्हें बुरी तरह पीटते थे और गाली-गलौज भी करते थे. सोमी अली ने यह भी बताया कि जब सलमान को उनके अफेयर्स के बारे में पता चला, तो उन्होंने उन्हें बुरी तरह पीटा और कहा कि सिर्फ मर्द ही धोखा दे सकते हैं, औरतें नहीं. साथ ही बता दें कि सोमी अली का दावा है कि सलमान ने उनकी सीरीज को बैन करवाने की पूरी कोशिश की थी और उन्हें धमकी भरे ईमेल भी भेजे. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सिर्फ यही नहीं, सोमी अली का कहना है कि सलमान को उन्हें दर्द से तड़पते और कराहते हुए देखकर मज़ा आता था.
8 साल तक चला रिश्ता
बता दें कि सोमी अली और सलमान खान का अफेयर 1991 में शुरू हुआ था, जो 1998 तक चला और फिर 8 साल बाद ब्रेकअप हो गया. सलमान से ब्रेकअप के बाद सोमी अली फ्लोरिडा वापस चली गईं और अपना NGO चलाने लगीं. हालांकि, हाल ही में उन्होंने सलमान खान पर हमला करना शुरू कर दिया है. सलमान पर आरोप लगाने से पहले सोमी अली ने अपने NGO, ‘नो मोर टियर्स’ के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने इसे घरेलू हिंसा और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के पीड़ितों की मदद के लिए शुरू किया था. इस NGO के ज़रिए सोमी अली ने कई पीड़ितों को बचाया है, और अब इसे डॉक्यू-सीरीज़ ‘फाइट ऑर फ़्लाइट’ में दिखाया जाएगा.


